• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भाजपा सरकार कभी किसानों की शुभचिंतक नहीं हो सकती : चौधरी

Writer D by Writer D
18/02/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, मथुरा, राजनीति
0
jayant choudhary

jayant choudhary

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने गुरूवार को कहा कि अपनी तकदीर का विधाता किसान आज अपनी जमीन बचाने की लड़ाई लड़ रहा है।

श्री चौधरी ने मोर्गरा में आयोजित किसान पंचायत को संबोधित करते हुये कहा कि देश में किसान को खालिस्तानी, उपद्रवी कहकर अपमानित किया जा रहा है। ऐसा आजाद भारत के इतिहास में पहले कभी नहीं हुआ। चौधरी चरण सिंह गरीब, गांव और किसान की बात करते भी थे और उनके लिए नीतिगत कार्य भी करते थे। उन्होंने नारा दिया था कि देश की खुशहाली का रास्ता गांव के खेत और खलिहानो से होकर गुजरता है।

उन्होने कहा “ अंग्रेजों की ‘फूट डालो राज करो’ की नीति पर आज मोदी सरकार काम कर रही है। पहले कहा कि यह किसानों का आंदोलन नहीं खालिस्तानियों का आंदोलन है, अब कह रहे है यह तो सिर्फ जाटों का मसला है जाटों को ठीक करना है। हम कह रहे है यह किसान की बात है और वह इसमें एक जाति को लेकर आ रहे है।”

शाह ने प्रवासी परिवार के घर किया दोपहर का भोजन, ममता बनर्जी ने कह दी ये बात

रालोद नेता ने कहा कि देश का किसान आज अपनी खोई हुई ताकत और पहचान को वापस लाना चाहता है। इसी बात को दिल में बैठा कर निश्चय के साथ किसान आज निकल पड़ा है। भाजपा को यही खौफ आज सता रहा है कि अगर किसान संगठित हो गया तो इनकी राजनीतिक रोटियां नहीं सिकेंगी। यह लड़ाई बहुत बड़ी है और किसानों को अपनी एकता बनाए रखनी होगी।

उन्होने कहा कि मोदी सरकार द्वारा लाए गए तीनों काले कृषि कानूनों को किसानों ने सिरे से खारिज कर दिया है।

आज किसान अपनी जमीन बचाने की लड़ाई लड़ रहा है। पराली जलाने पर किसानों को जेल और जुर्माना लगाने वाली यह सरकार कभी किसानों की शुभचिंतक नहीं हो सकती। तीन साल से योगी सरकार ने गन्ने का भाव नहीं बढ़ाया जो किसानों की मेहनत का अपमान है।

पीएम मोदी ने महाबाहु- ब्रह्मपुत्र जलमार्ग सहित कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया

श्री चौधरी ने कहा कि किसान आंदोलन आज राष्ट्रव्यापी आंदोलन बन गया है। बिना किसी बंदोबस्त के बड़ी-बड़ी किसान पंचायत हो रही है और किसान कह रहे कि हम एकजुट हैं। श्री मोदी कहते थे किसानों की आय दुगनी होगी लेकिन उनका मतलब था किसानों से हमारी आय दुगनी होगी। भाजपा सरकार ने किसानों के लिए जो कील बिछाई है वहीं कीले इनको सत्ता के रास्ते से रोकने के लिए किसानों को बिछानी है।

Tags: Jayant ChoudharyKisan andolanmathura newsup news
Previous Post

शाह ने प्रवासी परिवार के घर किया दोपहर का भोजन, ममता बनर्जी ने कह दी ये बात

Next Post

विदेशी दूतों ने मेयर समेत पंचायतों, शहरी स्थानीय निकायों के सदस्यों से की मुलाकात

Writer D

Writer D

Related Posts

AK Sharma
उत्तर प्रदेश

सरकार विकास और जनकल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध: एके शर्मा

07/10/2025
Nobel Prize in Physics announced
Main Slider

फिजिक्स के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार की घोषणा, ये वैज्ञानिक होंगे सम्मानित

07/10/2025
Premananda Maharaj
Main Slider

सूजी आंखें, लाल चेहरा… संत प्रेमानंद का हाल देख इमोशनल हुए भक्त; सामने आया वीडियो

07/10/2025
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

महर्षि वाल्मीकि महापुरुषों के परंपरा के भाग्यविधाता: सीएम योगी

07/10/2025
PM Modi completes 24 years in power
Main Slider

CM से PM तक का सफर… मोदी ने सुनाई अपनी 24 साल की कहानी

07/10/2025
Next Post
Foreign envoys in jammu

विदेशी दूतों ने मेयर समेत पंचायतों, शहरी स्थानीय निकायों के सदस्यों से की मुलाकात

यह भी पढ़ें

Road Accident

ससुर के दाह संस्कार से लौट रहे दामाद की सड़क दुर्घटना में मौत

19/07/2021
Nijjar Murder Case

निज्जर की हत्या मामले में तीन भारतीय संदिग्ध अरेस्ट, कनाडा पुलिस ने जारी की तस्वीर

04/05/2024
line hajir

पीयूष हत्याकांड मामले में चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर

09/05/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version