• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जनता को सुरक्षा देने में विफल भाजपा सरकार: अखिलेश यादव

Writer D by Writer D
26/01/2024
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने गुरुवार को कहा कि भाजपा सरकार जनता को सुरक्षा नहीं दे पा रही है।

श्री यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जंगलराज है। कानून व्यवस्था पर भाजपा सरकार का जीरो टॉलरेंस का दावा जीरो हो चुका है। महिलाओं, बच्चियों के साथ अपराध लगातार बढ़ता जा रहा है। सरकारों की जिम्मेदारी है कि वह संविधान के अनुसार कानून व्यवस्था का पालन करें, लोगों को सुरक्षा दें तथा लोककल्याणकारी राज्य की अवधारणा को कार्यान्वित करे मगर भाजपा सरकार अहंकार में डूबी है उसे लोगों की जिंदगी की परवाह नहीं है।

उन्होने (Akhilesh Yadav) कहा कि भाजपा सरकार में सत्ता संरक्षित दबंग खुलेआम गुण्डई कर रहे हैं और कानून व्यवस्था को चुनौती दे रहे हैं। कानपुर देहात के मंगलपुर कंचौसी चौकी इंचार्ज की दबंगों ने चौकी में घुसकर पिटाई कर दी। यही नहीं उन्होंने पुलिस वालों को कानपुर के बिकरू काण्ड दोहराने की भी धमकी दे डाली। पिछले दिनों मेरठ में कार चुराकर भाग रहे बदमाशो ने सब इंस्पेक्टर को गोली मार दी। वहीं आगरा में पुलिस कर्मियों ने जबर्दस्ती एक व्यवसायी के प्लाट पर कब्जा कर लिया।

सपा अध्यक्ष (Akhilesh Yadav) ने कहा कि मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश में अपराध नियंत्रण का दावा सत्य से परे हैं जबकि एनसीआरबी के आंकड़े बताते है कि देश में सबसे ज्यादा अपराध उत्तर प्रदेश में हो रहे है। लोगों में भय और दहशत रहता है। भाजपा सरकार को लोगों की चिंता नहीं है वह सिर्फ वोट चाहती हैं। भाजपा सत्ता लोलुप है।

Tags: akhilesh yadavLucknow Newsup news
Previous Post

अयोध्या की तरह भव्य, नव्य और दिव्य बनेगी नाथ नगरी, सुशोभित होंगे चार नाथ द्वार

Next Post

आनर किलिंग के मामले में पांच को उम्र कैद

Writer D

Writer D

Related Posts

Cow Protection
उत्तर प्रदेश

राष्ट्रशक्ति और आर्थिक समृद्धि का नया मॉडल बन रहा गो संरक्षण

22/05/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी बोले-देवभूमि में सड़कों पर नमाज़ नहीं होने देंगे, कानून से ऊपर कोई नहीं

22/05/2026
Bhojshala
Main Slider

भोजशाला में 721 वर्ष बाद शुक्रवार को हुई महाआरती, वाग्देवी की प्रतिमा रखकर किया पूजन

22/05/2026
CM Dhami
राजनीति

फॉरेस्ट गार्ड के एक हजार पदों पर होगी नई नियुक्तियां: मुख्यमंत्री

22/05/2026
CM Yogi
Main Slider

सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

22/05/2026
Next Post
Life Imprisonment

आनर किलिंग के मामले में पांच को उम्र कैद

यह भी पढ़ें

Bhupendra Choudhary

अखिलेश पहले परिवार जोड़े फिर भाजपा को तोड़ने की सोंचे: भूपेंद्र चौधरी

08/09/2022
CM Vishnudev congratulated the newly married couple

सीएम विष्णुदेव ने नवविवाहित जोड़े को दी शुभकामनाएं

18/03/2025
property attached

चंदन तस्कर कमर अहमद की करोड़ों रुपये की संपत्ति कुर्क

26/06/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version