Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश को ‘रेप स्टेट‘ बना दिया है : अखिलेश

अखिलेश यादव

अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि दुष्कर्म की शिकार बहन बेटियों को न्याय दिलाने के लिए उनकी पार्टी ‘न्याय युद्ध‘ छेड़ेगी।

श्री यादव ने सोमवार को जारी बयान में कहा कि सभी परिवार वालों को अपनी बहन-बेटियों की रक्षा के लिए एक साथ आना होगा, तभी सत्ता की अहंकारी नींद टूटेगी। बलात्कार का हर मामला, चाहे वह हाथरस हो, बलरामपुर हो या अन्यत्र सरकार को धर्म, जाति, वर्ग वोट व प्रभाव की पक्षपाती राजनीति छोड़ महिला सुरक्षा का संकल्प लेना होगा।

कर्नाटक के शिक्षा मंत्री सुरेश कुमार कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी

उन्होने कहा कि हाथरस दुष्कर्म काण्ड का सच उजागर करने के लिये इसकी जांच उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश से कराने के साथ सम्बन्धित अधिकारियों का नार्को टेस्ट भी होना चाहिए। साथ ही जांच की निष्पक्षता के लिए प्रभावित करने वाले डीएम को भी वहां से हटाना चाहिए। वैसे भाजपा की राज्य सरकार से तो जनता का विश्वास ऐसे टूटा है कि लखनऊ में दुष्कर्म की शिकार पीड़िता दूसरे राज्य में केस दर्ज करा रही है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कैसी विडम्बना है कि जिसकी साजिश करने में मास्टरी है वही विपक्ष पर साजिश करने का आरोप लगा रहे है। पूरा प्रदेश बलात्कार और हत्याओं से थर्रा उठा है। नाबालिग छात्राएं डरी-सहमी है। भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश को ‘रेप स्टेट‘ बना दिया है।

हाथरस केस : DM प्रवीण कुमार सवालों के घेरे में, योगी सरकार कर सकती है ये कार्रवाई

उन्होने कहा कि हाथरस काण्ड में अनुत्तरित सवाल जांच के महत्वपूर्ण बिन्दु है। एक बात साफ है कि दुष्कर्म काण्ड के गुनहगार कितनी परतें ओढ़ लें लेकिन सच पर पर्दा नहीं डाला जा सकेगा। सच्चाई तो सामने आएगी ही और जब सच सामने आएगा तो आज की अहंकारी सत्ता का सारा खेल खत्म हो जाएगा। पीड़ित की आह कभी व्यर्थ नहीं जाती है। कानून के लम्बे हाथों से कोई अपराधी बच नहीं पाएगा।

Exit mobile version