Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

गरीब, किसान व नौजवानों से भाजपा सरकार का कोई मतलब नहीं: अजय कुमार लल्लू

अजय कुमार लल्लू Ajay Kumar Lallu

अजय कुमार लल्लू

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अजय कुमार लल्लू ने भाजपा सरकार पर शनिवार को बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि यह सरकार विदेशी व पूंजीपतियों के हाथों की कठपुतली बन गई है। इसे अब देश के गरीब, किसान, नौजवान से कोई मतलब नहीं है। कांग्रेस पार्टी जन सामान्य की पार्टी है। कांग्रेस अध्यक्ष शनिवार को संगठन सृजन अभियान के तहत चंदौली जिले के नियामताबाद गांव के पोखरे के समीप आयोजित सम्मान समारोह में यह बात कही।

उन्होंने कहा कि देश के किसान धरने पर बैठे हुए हैं। इसके बावजूद भाजपा सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंग रहा है। सरकार को सिर्फ पूंजीपतियों व बड़े घरानों की चिंता है। उसे आम आदमी से कोई लगाव नहीं रह गया है।

भारत-पाक युद्ध के विजय की वर्षगांठ पर निकाली गई विजय मशाल पहुंची नैनीताल

लल्लू ने कहा कि पार्टी की प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी के निर्देश पर संगठन सृजन अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत न्याय पंचायत स्तर पर संगठन का गठन होगा। कहा कि जब से देश में कांग्रेस की सरकार नहीं है, तब से देश में बेतहाशा महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्याएं आदि बढ़ी हैं। बहुत दिनों तक कांग्रेस का बनवास हो चुका। इसका खामियाजा भी देश की जनता भुगत रही है। अब जनता कांग्रेस की ओर उम्मीद की निगाह से देख रही है। कहा कि आगामी चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनेगी। इसके लिए सभी कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर संगठन का कार्य करें।

इस मौके पर प्रदेश सचिव वेदप्रकाश सिंह, देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना, रामजी गुप्ता, सरिता पटेल, प्रमोद पांडेय, डॉ. सुल्तान खान, सतीश बिंद, जिला सचिव राकेश तिवारी आदि मौजूद रहे।

कार्यकर्ताओं ने शहर के दामोदरदास पोखरा से बाइक जुलूस निकाला

शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रामजी गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शहर के दामोदरदास पोखरा से बाइक जुलूस निकाला। शहर का भ्रमण करते हुए बाइक जुलूस प्रदेश अध्यक्ष के साथ कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए रवाना हुई। कांग्रेसियों ने प्रदेश अध्यक्ष का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर आनंद शुक्ला, बृजेश गुप्ता, कमरूल बारी, विजय गुप्ता, नेहाल अख़्तर, संतोष तिवारी, राकेश सिंह, संजय मिश्रा, तारिक अब्बास, डॉ. आरके शर्मा, दशरथ चौहान, संगीता सिंह, तेजप्रकाश मलिक, मृत्युंजय शर्मा आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version