Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

श्रमिकों के कल्याण के लिए भाजपा सरकार ने खोला खजाने का द्वार: स्वामी प्रसाद मौर्य

Swami Prasad Maurya

Swami Prasad Maurya

उत्तर प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या ने बुधवार को कुशीनगर में कहा कि भाजपा सरकार श्रमिकाेें और उनके परिवार के कल्याण के लिए पूरी तरह से गंभीर है और इसी कारण इनके लिए खजाने के द्वार खेल दिये गये हैं।

कैबिनेट मंत्री ने यहां एक होटल में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि श्रमिकों के बच्चों की शिक्षा के लिए अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त अटल आवासीय स्कूल खोले जा रहे हैं। पिछली सरकार ने मात्र प्रदेश में सात लाख श्रमिकों का रजिस्ट्री शन कराया था जबकि प्रदेश की भाजपा सरकार ने साढ़े चार साल में 70 लाख श्रमिकों को रजिस्ट्रेशन कराया।

प्रदेश में 18 अटल आवासीय विद्यालयों का निर्माण शुरू हो चुका है। श्रमिकों के कल्याण के लिए 18 योजनाएं शुरू की गई हैं। इन योजनाओं को माडल के रूप में केंद्र सरकार ने स्वीकार कर पूरे देश में लागू किया है।

प्रदेश में निर्माण श्रमिकों का 2009 से 2017 तक पंजीयन 34 लाख था, लेकिन अब एक करोड़ 25 लाख है। पहले पंजीयन के लिए शुल्क लगता था, अब नि:शुल्क आनलाइन पंजीयन की व्यवस्था शुरू करा दी है। श्रमिकों के बच्चों के विवाह के लिए सामूहिक विवाह का आयोजन शुरू किया गया और 27 नवंबर को बुद्धा पार्क में सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया है।

उत्तराखंड में नई खेल नीति तय करेगी ओलंम्पिक में गोल्ड मेडल का सफर

भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की परिकल्पना जरूर अखिलेश जी की रही होगी, लेकिन उन्होंने एक टोकरी भी गिट्टी व रोड़ी नहीं गिराई। पूरा का पूरा काम भाजपा सरकार ने किया और शानदार किया। पूर्वांचल के लोगों को योगी सरकार ने यह सौगात दी है। इसके लिए अखिलेश यादव को योगी सरकार को बधाई देनी चाहिए।

Exit mobile version