Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सत्ता के अहंकार में भाजपा सरकार जनता का उत्पीड़न करने लगी है : अखिलेश

अखिलेश यादव Akhilesh Yadav

अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी(सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) पर महिलाओं के प्रति असंवेदनशील रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश की बेटियों पर सत्ताधारी और उनके संरक्षितों का जुल्म थमने का नाम नहीं ले रहा है।

श्री यादव ने बुधवार को यहां जारी बयान में कहा कि उत्तर प्रदेश की बेटियों पर सत्ताधीशों या उनके संरक्षितों का जुल्म थमने का नाम नहीं ले रहा है। केन्द्र सरकार किसानों, नौजवानों के प्रति दमनकारी नीतियों पर उतर आई है। गरीबों, महिलाओं और समाज के कमजोर वर्ग के लोगों के प्रति उसका रवैया असंवेदनशील है। सत्ता के अहंकार में वह जनता का उत्पीड़न करने लगी है, इससे वह अलोकप्रियता के साथ लोगों के आक्रोश का भी शिकार हो रही है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं से सम्बन्धित अपराधों में यह बहाना बनाती है कि यह आपसी सम्बंधों या रिश्तेदारी का मामला है अपराधियों का नहीं। सपा के समय की कारगर 1090 और यूपी डायल 100 नम्बर सेवाओं को निष्प्रभावी बनाकर भाजपा राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता में जनहित का हनन कर रही है। हाथरस और दूसरी घटनाओं से भी पुलिस ने कोई सबक नहीं लिया। दरिंदों को पुलिस का खौफ नही रह गया है।

पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव और उनकी पत्नी कोरोना पॉज़िटिव

श्री यादव ने कहा कि मवाना भाजपा नगर अध्यक्ष की शर्मनाक करतूत सामने आई है। उसके द्वारा महिला का अश्लील वीडियों बनाकर दुष्कर्म का प्रयास अत्यंत शर्मनाक है। झांसी में शहर के बीच 10-15 दरिंदों ने छात्रा से गैंगरेप की हैवानियत भरी वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने कहा कि गोण्डा में दलित बहनों पर एसिड हमले की अमानवीय घटना घटी। गोरखपुर में एक किशोरी की हत्या हुई और प्रतापगढ़ में छेड़खानी से तंग किशोरी ने कुंए में कूद कर अपनी जान दे दी। आगरा में लड़की के साथ रेप का मुकदमा देर से दर्ज किया गया। हापुड़ में छेड़छाड़ के विरोध में युवती की हत्या हुई।

हाईप्रोफाइल पार्टी में ड्रग्स सप्लाई करने वाली मॉडल गिरफ्तार, सेक्स रैकेट से भी जुड़े है तार

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों के हाथ में कटोरा देकर भाजपा सरकार ने अयोध्या में पुण्यकार्य के नाम पर जमीन हड़प ली। अयोध्या में एयरपोर्ट के लिए गरीब किसानों को भूमि का पर्याप्त मुआवजा भी नहीं दिया जा रहा है। अधिग्रहीत जमीन के बदले सर्किल रेट बढ़ाकर छह गुना मुआवजा सरकार को देना चाहिए पर वह अपनी हठधर्मी पर टिकी है। महिलाओं को अंततः कटोरा चम्मच लेकर प्रदर्शन करने को विवश होना पड़ा। सरकार गरीब की आह का मजाक न बनाए।

Exit mobile version