• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भाजपा सरकार बहुत बढ़िया काम कर रही है : साक्षी महाराज

Desk by Desk
27/10/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कानपुर, ख़ास खबर, राजनीति
0
साक्षी महाराज Sakshi Maharaj

Sakshi Maharaj

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश की सात विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए प्रचार जारी है। बीजेपी सांसद साक्षी महाराज चुनाव प्रचार के लिए सोमवार को जेल में बंद कुलदीप सेंगर की सीट बांगरमऊ पहुंचे। उन्होंने सोमवार को कहा कि चुनाव में कुलदीप सेंगर का बड़ा प्रभाव है। उनका फैक्टर भी काम कर रहा है। अगर कुलदीप सेंगर चुनाव लड़ते तो जेल से भी जीत जाते।

साक्षी महाराज ने कहा, ‘मैं नेता तो बड़ा नहीं हूं। लेकिन पीएम मोदी, अमित शाह और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जो काम किया है, उससे विपक्ष हाशिये पर चला गया है.’

बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने कहा, ‘हमारी सरकार बहुत बढ़िया काम कर रही है। हिंदुस्तान के मुख्यमंत्रियों में योगी नंबर वन पर हैं। मेरे हिसाब से योगी फैक्टर, मोदी फैक्टर और बीजेपी की राष्ट्रीय नीति, राष्ट्रवाद की नीति काम कर रही है। किसान और गरीबों के लिए जो हमारे काम हैं वो सारे फैक्टर काम कर रहे हैं।’

लखनऊ : नगर निगम के ठेकेदार ने लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर की ख़ुदकुशी

साक्षी महाराज ने कहा, ‘मैंने यह नहीं कहा कि गांव में कब्रिस्तान नहीं होने चाहिए। मैं यह कहता हूं कि हिंदू और मुसलमान दोनों भाई हैं। पाकिस्तान से ज्यादा मुसलमान यहां रहते हैं। अयोध्या का निर्णय हो गया. कश्मीर से 370 हट गया है. एक पत्ता तक नहीं हिला। हम लोग कहते थे चुनाव में कि अगर गांव में कब्रिस्तान हो तो शमशान भी होना चाहिए। मैंने सिर्फ थोड़ा सा संशोधन किया और कहा कि आबादी के हिसाब से यह होना चाहिए। जिस गांव में सिर्फ मुसलमान हों वहां पर कब्रिस्तान हो, लेकिन जहां मुसलमान नहीं हों वहां कब्रिस्तान की क्या जरूरत है। 2022 में यह मुद्दा जरूर उठेगा। यह सांप्रदायिक विकास या ध्रुवीकरण की कोई कोशिश नहीं है।’

साक्षी महाराज ने कुलदीप सेंगर के मुद्दे पर भी बात की। उन्होंने कहा, ‘कुलदीप सेंगर उन्नाव में स्वयं में एक पार्टी थे। क्या स्थितियां बनीं कि वह जेल में हैं और यह सीट कुलदीप सेंगर ने बीजेपी के लिए पहली बार निकाली थी। हम दोनों के बुद्धि से, बड़ी मुश्किल से यह सीट निकली थी। कुलदीप सिंह सेंगर का प्रभाव तो यहां है ही क्योंकि एक दो बार पहले भी एमएलए रह चुके हैं।’

हैरतअंगेज: पहले इंसानों को मारते थे फिर उनके मांस का अचार और बिस्कुट बनाकर खाते थे

साक्षी महाराज ने कहा कि कुलदीप सिंह सेंगर के प्रभाव का पार्टी को लाभ उठाना चाहिए। मैं यह नहीं कह सकता है कि उनका फैक्टर यहां काम नहीं कर रहा। मतदाताओं में कुलदीप सिंह सेंगर के प्रति सहानुभूति है और अगर वह जेल से भी चुनाव लड़ते तो जीत जाते। आरोप तो लगते रहते हैं। आरोप उन पर लगे। सजा हुई। मैं कानून व्यवस्था पर टीका टिप्पणी नहीं करना चाहता। कई बार सत्य को भी फांसी हो जाती है।

साक्षी महाराज ने कहा कि पीएम मोदी और सीएम योगी का काम सिर चढ़कर बोल रहा है। मुझे लगता है यह सीट निकलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पहला ऐसा चुनाव है जिसमें जाति का कोई असर नहीं है। जातिवाद कोई फैक्टर नहीं है। पहली बार जातिवाद को छोड़कर के हिंदू और मुसलमान स्वेच्छा से वोट कर रहे हैं।

बीजेपी सांसद ने कहा, मैं यह नहीं कह सकता कि उपचुनाव 2022 का सेमी फाइनल है या नहीं। लेकिन पार्टी के लिए यह चुनाव बेहद अहम है, और 2022 के चुनाव पर इस उपचुनाव का असर जरूर होगा। हमारी पूरी कोशिश और पूरी ताकत चुनाव में लगी हुई है।

Tags: BJP MP Sakshi Maharajlatest UP newsLatest Uttar Pradesh News in HindiSakshi Maharaj ControversiesUP Political Newsसाक्षी महाराज
Previous Post

कमलनाथ ने कहा- वह सौदेबाजी की राजनीति में विश्वास नहीं करते

Next Post

जेल में बंद बाहुबली विजय मिश्रा के शॉपिंग कॉम्प्लेक्स पर चलेगा पीडीए का बुलडोजर

Desk

Desk

Related Posts

CM Yogi gifts 124 development projects to Balrampur
Main Slider

जिसे जहन्नुम जाना है, वह गजवा ए हिंद के नाम पर अराजकता पैदा करने का प्रयास करे: मुख्यमंत्री

28/09/2025
PM Modi
राजनीति

UNESCO की अमूर्त सांस्कृति विरासत की सूची में शामिल होगा छठ महापर्व… पीएम मोदी ने की घोषणा

28/09/2025
Swiggy sends chicken roll to SP leader Amit Yadav
उत्तर प्रदेश

नवरात्रि में स्विगी से मंगाया पनीर रोल आया चिकन, टूट गया सपा नेता का 23 साल का तप

28/09/2025
BJP
बिहार

Bihar Elections: बीजेपी ने चुनाव समिति का किया ऐलान, यहां देखें पूरी लिस्ट

28/09/2025
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

शारदीय नवरात्रि में गोरक्षपीठाधीश्वर ने मां पाटेश्वरी के चरणों में लगाई हाजिरी, प्रदेश-देश व लोककल्याण की कामना की

28/09/2025
Next Post
MLA Vijay Mishra

जेल में बंद बाहुबली विजय मिश्रा के शॉपिंग कॉम्प्लेक्स पर चलेगा पीडीए का बुलडोजर

यह भी पढ़ें

fraudsters

नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले दो जालसाज गिरफ्तार

06/02/2022

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने लेबनान धमाके को बताया ‘अटैक’

05/08/2020
Prabhunath Singh

RJD के पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह को बड़ा झटका, SC ने डबल मर्डर केस में दिया दोषी करार

18/08/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version