• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भाजपा सरकारों ने देश की जनता का तोड़ा भरोसा: शिवपाल यादव

Writer D by Writer D
31/07/2023
in उत्तर प्रदेश, जौनपुर, राजनीति
0
Shivpal Yadav

Shivpal Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जौनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) ने आरोप लगाते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकारों ने देश की जनता का भरोसा तोड़ा है। देश में महंगाई चरम पर है और बेरोजगारी बढ़ती जा रही है, किसानों की आय नहीं बढ़ी, लूट, हत्या, दुष्कर्म एवं भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। देश की जनता भाजपा सरकार से निजात पाना चाहती है।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव (Shivpal Yadav)  रविवार को जौनपुर के होटल रिवर व्यू में प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि भाजपा को दस साल जनता ने मौका दिया, लेकिन भाजपा ने बीते नौ साल में देश को बर्बादी के कगार पर पहुंचा दिया। भाजपा सरकार ने अपने स्वार्थ के लिए मणिपुर जैसी घटना होने दी। हालात यह है कि आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी लोकसभा का सामना नहीं कर पा रहे हैं।

श्री यादव (Shivpal Yadav)  ने कहा कि भाजपा के लोग इंडिया गठबंधन से घबराए हुए हैं। भाजपा वाले इंडिया गठबंधन का मुकाबला नहीं कर सकते हैं। भाजपा के कार्यकाल में महंगाई चरम पर है। डीजल, पेट्रोल, गैस सिलेण्डर, सरसों का तेल, खाने-पीने की चीजें सब महंगी हैं। इन सबका मुनाफा किसकी जेब में जा रहा है? भाजपा सरकार गरीब और मध्यम वर्ग की जेब काटकर मुनाफा अपने उद्योगपति मित्रों की तिजोरियों में भरवा रही है।

इंडिया गठबंधन में प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के सवाल पर श्री यादव ने कहा कि इंडिया गठबंधन में बहुत से अनुभवी नेता हैं। सभी ने अपने-अपने राज्यों में अच्छे और बड़े विकासकार्य किये हैं। गठबंधन के लिए पीएम पद कोई मुद्दा नहीं है। हमारे पास कई चेहरे हैं, कई पसंद हैं, जबकि भाजपा के पास तो सिर्फ एक चेहरा है। भाजपा के पास कोई और चेहरा नहीं है।

इस अवसर पर विधायक लकी यादव, विधायक पंकज पटेल, पूर्व एमएलसी लल्लन प्रसाद यादव, पूर्व विधायक लाल बहादुर यादव, निवर्तमान अध्यक्ष डां अवधनाथ पाल, सत्येंद्र उपाध्याय,संगीता यादव, राहुल त्रिपाठी आदि लोग उपस्थित रहे।

इसके पूर्व पार्टी महासचिव ने आज अपर पुलिस अधीक्षक सुधाकर यादव को जौनपुर जिले में उनके पैतृक निवास ग्राम तरहटी, मुगराबादशाहपुर में भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और शोकाकुल परिवार से मुलाकात की। इसके बाद शिवपाल यादव (Shivpal Yadav)  जौनपुर सद्भावना कॉलोनी स्थित सपा नेता भानु प्रताप मौर्य के घर पहुंच कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान पूर्व राज्य मंत्री संगीता यादव विधायक मुंगरा बादशाहपुर पंकज पटेल, विधायक मल्हनी लकी यादव पूर्व जिला अध्यक्ष लाल बहादुर यादव, राहुल पाठक, गप्पू मौर्य, गुड्डू सोनकर, भानु मौर्य समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Tags: Jaunpur newsshivpal yadavup news
Previous Post

फ्लाईओवर से गिरकर युवक की मौत

Next Post

मजदूर की गला रेत किया आत्महत्या का प्रयास

Writer D

Writer D

Related Posts

yogi government
उत्तर प्रदेश

समाज कल्याण के लिए तत्पर योगी सरकार, त्वरित कार्रवाई से बढ़ा भरोसा

02/05/2026
Ganga Expressway
उत्तर प्रदेश

एआई और स्विस तकनीक से लैस हो रहे यूपी के एक्सप्रेसवे, योगी सरकार बना रही ‘स्मार्ट रोड नेटवर्क’

02/05/2026
Rooftop Solar
उत्तर प्रदेश

प्रदेश में 5 लाख के पार हुई रूफटॉप सोलर संयंत्र की स्थापना

02/05/2026
CM Yogi
Main Slider

औद्योगिक विकास के लिए मिशन मोड में पूरा कराएं इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाएं: मुख्यमंत्री

02/05/2026
cm dhami
राजनीति

CM धामी नगाण गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में हुए शामिल

02/05/2026
Next Post
Murder

मजदूर की गला रेत किया आत्महत्या का प्रयास

यह भी पढ़ें

UP PCS 2021

UP PCS 2021 फाइनल रिजल्ट जारी, ऐसे चेक करें अपना नाम

19/10/2022
navneet sehgal

Gem पोर्टल पर बायर कोे लाॅगिन पर जिला स्तर पर फिल्टर करने की सुविधा मिलेगी : सहगल

08/04/2021
CM Vishnu Dev Sai

दीर्घकालिक विकास की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा राज्य नीति आयोग : मुख्यमंत्री

05/03/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version