• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भाजपा सरकार का कुशासन अपराधियों की ढाल न बने : अखिलेश यादव

Desk by Desk
06/01/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, बदायूं, राजनीति, लखनऊ
0
अखिलेश यादव Akhilesh Yadav

अखिलेश यादव

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। बदायूं जनपद में उघैती क्षेत्र में एक आंगनबाड़ी सहायिका के साथ गैंगरेप कर उसकी हत्या कर दी गयी है। इस घटना पर योगी सरकार पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश ने ट्वीट कर हमला बोला है।

बदायूँ में एक महिला के साथ सामूहिक बलात्कार के बाद हैवानियत और दरिंदगी का जो वीभत्स रूप पोस्टमार्टम में सामने आया है वो दिल दहलानेवाला है. भाजपा सरकार अपराधियों को बचाने की कोशिश न करे और मृतका व उसके परिवार को पूर्ण न्याय मिले.

भाजपा सरकार का कुशासन अपराधियों की ढाल न बने. pic.twitter.com/YcBXpkGCKw

— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) January 6, 2021

 

मुरादनगर श्मशान हादसे ने साबित कर दिया है कि श्मशान पर राजनीति करने वाली भाजपा का भ्रष्टाचार किसी भी जगह को नहीं छोड़ता है। यूपी की जनता में भाजपा सरकार के समय में हो रही इस तरह की निम्न श्रेणी की मुनाफ़ाखोरी से बेहद ग़ुस्सा है। श्मशान हादसे ने भाजपा सरकार को शर्मसार कर दिया है।

मुरादनगर श्मशान हादसे ने साबित कर दिया है कि श्मशान पर राजनीति करनेवाली भाजपा का भ्रष्टाचार किसी भी जगह को नहीं छोड़ता है. उप्र की जनता में भाजपा सरकार के समय में हो रही इस तरह की निम्न श्रेणी की मुनाफ़ाखोरी से बेहद ग़ुस्सा है.

श्मशान हादसे ने भाजपा सरकार को शर्मसार कर दिया है.

— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) January 6, 2021

उन्होंने कहा कि बदायूं में एक महिला के साथ सामूहिक बलात्कार के बाद हैवानियत और दरिंदगी का जो वीभत्स रूप पोस्टमार्टम में सामने आया है वह दिल दहलाने वाला है। यादव ने कहा कि भाजपा सरकार अपराधियों को बचाने की कोशिश न करे और मृतका व उसके परिवार को पूर्ण न्याय मिले। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का कुशासन अपराधियों की ढाल न बने।

जनपद में उघैती क्षेत्र में एक आंगनबाड़ी सहायिका के साथ गैंगरेप ने दिल्ली के निर्भया कांड की यादों को लोगों के जहन में फिर से ताजा कर दिया है। उघैती क्षेत्र एक महिला के साथ गैंगरेप कर उसकी हत्या कर दी गयी। बहशी यहीं तक नहीं रुके, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसके गुप्तांग में रॉड जैसी कोई चीज डालने के अलावा बाईं पसली-पैर-फेफडे में चोट की पुष्टि भी हुई है। हत्या करने के बाद बहशी दरिन्दे आंगनबाड़ी सहायिका की अर्धनग्न लाश को गाड़ी में डालकर उसके घर के बाहर फेंक गए। इस पूरे प्रकरण में पुलिस भी लापरवाह बनी रही जिसका फायदा उठाकर आरोपी फरार हो गए।

कोरोना महामारी के दौरान 21 घरेलू व अंतरराष्‍ट्रीय उड़ानों की शुरुआत करेगी स्‍पाइसजेट

महिला रविवार शाम पास के गांव स्थित एक मंदिर पर पूजा के लिए गयी थी। लेकिन देर शाम तक वो घर वापस नहीं लौटी। जिसके बाद परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, परिजनों के मुताबिक रात करीबन साढ़े 11 बजे मंदिर का महंत अपने दो साथियों के साथ आया और महिला के शव को अर्धनग्न हालत में घर के बाहर डालकर चला गया। महिला के कपड़े खून से लथपथ थे, उसके कपड़े फटे हुए थे। इस घटना के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस नहीं आई।

सोमवार सुबह परिजनों ने डायल-112 को सूचना दी। लखनऊ कंट्रोल रूम से डायल-112 महिला के जब महिला के घर पहुंची तब थाना पुलिस में हड़कंप मचा और पुलिस मौके पर पहुंची। तब कहीं सोमवार की दोपहर करीबन 16 घंटे बाद लाश पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। हालांकि इसके बावजूद भी पुलिस की लापरवाही यहीं तक नहीं। परिजनों ने सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगाया लेकिन उघैती थानेदार राघवेंद्र प्रताप सिंह ने घटनास्थल का मुआयना तक नहीं किया। महंत के मुताबिक महिला कुएं में गिरी थी लेकिन यहां सवाल यह भी उठता है उसने इस संबंध में किसी गांव वाले को सूचना नहीं दी बल्कि अपने दो परिचित लोगों बुलाकर महिला की लाश उसके घर के बाहर क्यों डाल दी?

वहीं महिला डॉक्टर समेत तीन डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। मंगलवार शाम को रिपोर्ट आई तो पता चला कि महिला के गुप्तांग में गंभीर चोटें हैं। उसकी गुप्तांग में लोहे या लकड़ी की रॉड जैसा कुछ डाला गया है। इसके अलावा बाएं पसली-पैर-फेफडे पर भी गंभीर घाव हैं, इसकी वजह से उसका काफी खून भी निकल गया था।

 

Tags: akhilesh yadavअखिलेश यादव
Previous Post

मोदी सरकार जब भी फंसती है, मुझे बनाती है निशाना : रॉबर्ट वाड्रा

Next Post

यूपी विधान परिषद की 12 सीटों पर चुनाव का ऐलान, वोटिंग 28 जनवरी को

Desk

Desk

Related Posts

CM Dhami
राजनीति

प्रदेश के सभी स्कूल भवनों का किया जाए सुरक्षा ऑडिट: मुख्यमंत्री

25/07/2025
EPFO
Business

EPFO ने कर्मचारियों को दी बड़ी राहत, EDLI योजना में किये बदलाव

25/07/2025
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

इलाज के लिए भरपूर मदद करेगी सरकार …, सीएम योगी ने किया आश्वस्त

25/07/2025
Rabri Devi, Tejashwai
बिहार

तेजस्वी को 4 बार मारने की कोशिश हुई… राबड़ी देवी का बड़ा आरोप

25/07/2025
Roof of School Collapsed
Main Slider

भरभराकर गिर गई सरकारी स्कूल की छत, 4 बच्चों की मौत

25/07/2025
Next Post
UP Assembly

यूपी विधान परिषद की 12 सीटों पर चुनाव का ऐलान, वोटिंग 28 जनवरी को

यह भी पढ़ें

arrested

असलहा, कारतूस व चोरी की बाइक के साथ एक गिरफ्तार

26/04/2022
opening schools

स्कूल खुलने से पहले उत्तराखंड सरकार ने जारी किए SOP

26/10/2020
arrested

ईनामी बदमाश गिरफ्तार, अवैध तमंचा व कारतूस बरामद

31/12/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version