• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भाजपा सरकार की नीति और नीयत विभाजनकारी : अखिलेश

Writer D by Writer D
15/10/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विजयदशमी पर्व की शुभकामनाये देते हुये कहा कि अधिनायकशाही सोच से सत्ता असहमति की आवाज का दमन कर रही है और उन्हे भरोसा है कि विधानसभा चुनाव में सत्य की लड़ाई में जीत उन्ही की होगी ।

श्री यादव ने शुक्रवार को कहा कि अब चंद महीने बाद ही प्रदेश की जनता को अपना भाग्य निर्णय का अधिकार मिलेगा। लोकतंत्र पर आए संकट को देखते हुए वोट से अहिंसक परिवर्तन की नयी मंजिल तय करनी है। एकत्र समूह ने एक स्वर में कहा कि इस बार जनता समाजवादी पार्टी को ही बहुमत दिलाएगी। वे अखिलेश पर ही भरोसा करते हैं।

राजपुरोहित पंडित हरि प्रसाद मिश्रा ने विजयदशमी पर श्री अखिलेश यादव को ‘विजयी भव‘ का आशीर्वाद दिया और रक्षा सूत्र बांधा। उन्होंने कहा समय, परिस्थतियां ग्रह-नक्षत्र सब श्री अखिलेश जी के अनुकूल हैं। वे ही मुख्यमंत्री बनेंगे।

ललितपुर रेप केस: सपा-बसपा जिलाध्यक्ष सहित तीन आरोपी मिर्जापुर से गिरफ्तार

श्री यादव ने कहा कि विजयदशमी का पर्व अधर्म पर धर्म और अन्याय पर न्याय का संदेश देता है। यह सबक भी मिलता है कि अहंकार और अत्याचार का परिणाम सदैव बुरा होता है। यह भी सुनिश्चित है कि बुराई और असत्य के मुकाबले हमेशा सत्य की जीत होती है और असत्य पराजित होता है। हमें इसलिए अपने आचरण में सद्भाव को बढ़ावा देना चाहिए।

उन्होने कहा कि आज समाज संक्रमण के दौर से गुजर रहा है। संकीर्ण मानसिकता के चलते आपसी सौहार्द बिगड़ रहा है। अधिनायकशाही सोच से सत्ता असहमति की आवाज का दमन कर रही है। भाजपा सरकार की नीति और नीयत विभाजनकारी है। लोकतंत्र और सामाजिक समरता को कमजोर करना ही भाजपा का मूल एजेंडा है। जनता के हित में भाजपा सरकार की नीतियां पूरी तरह विफल है।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता की खुशहाली और समृद्धि समाजवादी पार्टी की सरकार में ही सम्भव है। समाजवादी पार्टी की प्रतिबद्धता विकास और समाजवाद के प्रति है। अपनी पिछली समाजवादी सरकार में जो काम हुए वे आज भी बोलते हैं। 2022 विधानसभा चुनाव के लिये जनता का समर्थन समाजवादी पार्टी के साथ है।

Tags: akhilesh yadavLucknow News
Previous Post

फार्मासिस्ट हत्या का आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

Next Post

सिंघु बार्डर हत्याकांड में निहंग ने किया सरेंडर, बोले- जो किया उस पर नहीं है पछतावा

Writer D

Writer D

Related Posts

cm yogi
उत्तर प्रदेश

संवाद से समस्या के समाधान में विश्वास करती है सरकारः मुख्यमंत्री

09/02/2026
HDFC Bank female employee misbehaved with a customer
उत्तर प्रदेश

ठाकुर हूं मैं… HDFC बैंक की महिला कर्मचारी ने कस्टमर से किया अभद्र व्यवहार, दी गालियां

09/02/2026
Ajay Gaur
उत्तर प्रदेश

सरयू नदी में मिली बस्ती से लापता दारोगा की लाश, जांच में जुटी पुलिस

09/02/2026
NICU
उत्तर प्रदेश

नर्सिंग होम के NICU में लगी आग, जन्म के कुछ घंटों में ही जिंदा जल गई मासूम

09/02/2026
Tej Pratap Yadav
Main Slider

अनुष्का यादव ने बेटी को दिया जन्म… तेज प्रताप बोले- मेरा कोई लेना देना नहीं

09/02/2026
Next Post

सिंघु बार्डर हत्याकांड में निहंग ने किया सरेंडर, बोले- जो किया उस पर नहीं है पछतावा

यह भी पढ़ें

अक्टूबर में होने वाली आरआरबी पीओ और क्लर्क भर्ती परीक्षा हुई स्थगित

02/10/2020
CM Bhajanlal Sharma

शिक्षकों की समाज के प्रति दोहरी जिम्मेदारी: सीएम शर्मा

23/06/2024
imprisonment

सात साल की मासूम से दुष्कर्म के आरोपी को कोर्ट ने सुनाई 12 साल कैद की सजा

26/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version