Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

किसानों के साथ भाजपा हमेशा खड़ी रही है : स्वामी प्रसाद मौर्या

Swami Prasad Maurya

Swami Prasad Maurya

उत्तर प्रदेश में श्रम एवं सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि विपक्षी दलों ने सत्ता में रहते हुये कभी किसानो के हित के बारे में नहीं सोचा और जब सरकार अन्नदाताओं के साथ खड़ी हुयी है, वे कृषि कानून के नाम पर भ्रम फैला रहे हैं।

रविंद्रनगर में किसान महासम्मेलन को संबोधित करते हुये श्री मौर्य ने कहा कि भाजपा हमेशा किसानों के साथ खड़ी रही है। विरोधी दलों ने सत्ता में रहते समय कभी किसानों के हित के बारे में नहीं सोचा।

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के ‘लोगो’ को मंजूरी, लोगो में राज्य पक्षी ‘सारस’ का अक्स

वह अब किसान कानून के नाम पर किसानों को गुमराह कर रहे हैं। इसे किसान भी समझ रहा है। इसलिए विपक्ष का आंदोलन कुछ किसानों तक ही सीमित रह गया है।

उन्होंने कहा कि आजादी के बाद पहली बार प्रधानमंत्री ने किसानों को सम्मान के रूप में पीएम सम्मान निधि दी। भाजपा सरकार में किसानों को खाद के लिए लाठियां नहीं खानी पड़ रही हैं।

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जारी किया यूपी एचजेएस भर्ती का नोटिफिकेशन

प्रदेश सरकार ने कैबिनेट की पहली बैठक में किसानों का कर्ज माफ किया। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में सिर्फ 15 करोड़ रुपये का भुगतान हुआ, जबकि भाजपा सरकार में करीब 90 करोड़ का भुगतान कर दिया गया है।

Exit mobile version