• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दो चरणों में ठंडे पड़ गये हैं भाजपाई, तीसरे चरण में हो जायेंगे सुन्न : अखिलेश यादव

Writer D by Writer D
17/02/2022
in चुनाव 2022, उत्तर प्रदेश, औरैया, कन्नौज, राजनीति
0
akhilesh yadav

akhilesh yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

औरैया/कन्नौज। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने  औरैया और कन्नौज में भाजपा (BJP) पर जमकर हमला बोला। लखीमपुर  हिंसा मामले में केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा के बेटे को जमानत मिलने को लेकर राज्य सरकार की निंदा करते हुए कहा कि वह सत्ता में आने पर यह सुनिश्चित करेंगे कि अपराधी और उसके संरक्षक जेल जाएं।

यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि जिन्हें कानून व्यवस्था हाथ में लेनी है, कानून को नहीं मानना है वे समाजवादी पार्टी (SP) को वोट (Vote) न दें, जिन्हें गरीब पर अन्याय करना है वे समाजवादी पार्टी को वोट न दें।

औरैया में तीसरे चरण में होने वाले मतदान से पूर्व सपा प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित एक जनसभा में अखिलेश यादव ने कहा,   मंत्री पुत्र (केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के पुत्र आशीष मिश्र) जिसने गाड़ी से किसानों को कुचला था उसको जमानत मिल गयी। जो पैरवी सरकार को करनी चाहिए थी वह पैरवी नहीं हुई। एक अदालत से हो सकता है जमानत मिल गयी हों लेकिन जनता की अदालत से जमानत मिलनी चाहिए थी या नहीं मिलनी चाहिए थी? जिसे जमानत दिलवा दी है, हम समाजवादी लोग भरोसा दिलाते हैं कि सरकार बनने वाली है। ऐसी पैरवी होगी जिसने किसानों की जान ली वह तो जेल जायेंगे ही साथ ही उनको पालने-पोसने वालों को जेल भेजने का काम आने वाले समय में होगा।

सपा ने जब से 300 यूनिट बिजली फ्री का वादा किया, भाजपा का फ्यूज उड़ गया : अखिलेश यादव

उन्होंने कहा कि जिन्होंने किसी अपराधी को जमानत पर निकाला है उसकी जमानत जब्त करायें। उन्होंने कहा,   हमारे बाबा जी (योगी आदित्यनाथ) सबसे ज्यादा आरोप लगा रहे हैं। जबकि लखीमपुर जैसी घटना दुनिया में नहीं हुई होगी। किसान शांतिपूर्ण ढंग से अपना आंदोलन कर रहे हों और जीप आकर उन्हें कुचल जाये। किसानों की जान ही नहीं गयी बल्कि उनके साथ अन्याय भी हुआ है। हमारे मुख्यमंत्री कानून व्यवस्था की इसलिए बात करते हैं कि जब वह सुबह उठते हैं और शीशे में उन्हें जो दिखाई देता है उसी के बारे में सुबह से लेकर शाम तक चर्चा करते हैं।  कन्नौज में उन्होंने कहा कि भाजपा कन्नौज के इत्र व्यवसाइयों को दुनिया भर में बदनाम कर रही है। इस अपमान का बदला वोट की चोट से लेने की जरूरत है।

यह चुनाव किसानों के मान सम्मान का चुनाव है : अखिलेश यादव

उन्होंने कहा कि  सरकारी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन, गरीबों को मुफ्त राशन, तेल और घी देने के वादे के बाद समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष यादव ने युवा बेरोजगारों को आकर्षित करने के लिए एक नया दांव खेलते हुए बुधवार को कहा कि वे सरकार बनने पर नौकरी में उम्र की छूट देने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी तो सभी खाली पदों को भरने के साथ-साथ पुलिस की नौकरी निकालने का काम भी करेंगे। कोरोना वायरस महामारी की वजह से बहुत सारे लोग नौकरी के लिए उम्र की सीमा पार कर गये हैं। अगर हमें उम्र की छूट भी देनी पड़ी तो वह भी देने का काम समाजवादी लोग करेंगे।

किसानों को कुचलने वालों को जनता जमानत नहीं देगी : अखिलेश यादव

उन्होंने कहा कि  दूसरे चरण में आते आते जिस तरह का वोट पड़ा है उसमें उनके कार्यकर्ता सुन्न पड़ गये हैं। यादव ने कहा कि अब जब औरैया और कन्नौज के लोग वोट डालेंगे तो भाजपा का खाता यहां नहीं खुलेगा वह यहां शून्य हो जायेंगे।

Tags: Election 2022elections 2022UP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022चुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

स्पा सेंटर में लगी भीषण आग, महिला कर्मचारी सहित दो लोग जिंदा जले

Next Post

चुनावी रैली के दौरान अचानक मंच पर गिरे राजनाथ सिंह, और फिर जो हुआ….

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Vishnudev Sai
Main Slider

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भगवान जगन्नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

01/04/2026
CM Vishnudev Sai
राजनीति

सभी समाजों के सहयोग से ही विकसित छत्तीसगढ़ का सपना होगा साकार: मुख्यमंत्री

01/04/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज की शिष्टाचार भेंट

01/04/2026
CM Dhami
राजनीति

देहरादून में ब्रिगेडियर मुकेश जोशी को श्रद्धांजलि, सीएम धामी का सख्त संदेश—दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई

01/04/2026
CM Yuva Yojana
उत्तर प्रदेश

‘सीएम युवा’ योजना से मिल रहे युवाओं के सपनों को पंख, लखीमपुर के उमंग बने सफल उद्यमी

01/04/2026
Next Post
rajnath singh

चुनावी रैली के दौरान अचानक मंच पर गिरे राजनाथ सिंह, और फिर जो हुआ....

यह भी पढ़ें

CM Yogi

गोमती केवल नदी नहीं, सांस्कृतिक चेतना और जीवनधारा की प्रतीक : मुख्यमंत्री

12/10/2025
Dry Skin

ड्राई स्किन वाले न करें ये गलतियां, वरना बिगड़ जाएगी रंगत

22/02/2026

नए साल में पैदा हुईं लाडलियों को बांटे सोने-चांदी के लॉकेट

02/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version