• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भाजपा ने नैतिकता और लोकलाज सबको तिलांजलि दे दी : अखिलेश

Writer D by Writer D
14/05/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि कोरोना महामारी के दौर में सत्ता संरक्षित कालाबाजारी और मंहगाई से लोगों की जिंदगी नरक बन गई है।

श्री यादव ने गुरूवार को जारी बयान में कहा कि प्रदेश की बदहाली को झूठे आंकड़ों की बाजीगरी से छुपाया जा रहा है। मौतों का सच भी उसे नहीं दिख रहा है। उल्टे भाजपा नेतृत्व द्वारा सरकार को आगाह करने वाले विपक्षी नेताओं को बदनाम करने का अभियान चलाया जा रहा है। भाजपा ने नैतिकता और लोकलाज सबको तिलांजलि दे दी है।

उन्होने कहा कि भाजपा सरकार शायद यह समझती है कि जनता को अपनी आंखो से जो सच दिख रहा है उस पर वह झूठ फरेब का पर्दा डाल देगी। मीडिया ऑक्सीजन की कालाबाजारी, दवाओं और इंजेक्शनो में भयंकर मुनाफाखोरी और अस्पतालों में लूट की सच्चाई रोज ही दिखा रही है। इस पर रोक लगाने के सरकारी बयान सिर्फ बहकाने के लिए दिए जाते है। सच तो यह है कि शासन-प्रशासन की मिलीभगत से ही काले धंधे पनप रहे है। हर सांस की भाजपा राज में नीलामी हो रही है।

गन्ना विकास विभाग नित नये कीर्तिमान रच रहा है : संजय आर. भूसरेड्डी

सपा अध्यक्ष ने कहा कि जनता को त्रस्त करने के लिए ही सरकारी तौर पर डीजल-पेट्रोल के दाम बढ़ाए गए है, जीवनदायिनी ऑक्सीजन सिलेंडर पर 18 प्रतिशत जीएसटी लगाकर 50 रूपए महंगा कर दिया है। गरीब, बेबस और मजबूर जनता से लूट की खुली छूट भाजपा सरकार ने दे रखी है। बाजार में खाद्य पदार्थों, फल सब्जियों के दाम अचानक बढ़ गए हैं। रोज की कमाई से पेट भरने वालों को नमक रोटी भी नसीब नहीं हो रही है। खुद मुख्यमंत्री के गृह जिले गोरखपुर में जनता मुनाफाखोरो और चोरों से त्रस्त है।

उन्होने कहा कि पिछले चार वर्षो में भाजपा शासन में नकली-जहरीली शराब का कारोबार खूब पनपा है। इससे सैकड़ों की जान जा चुकी है। इन मौतों के लिए भाजपा सरकार जिम्मेदारी से बच नहीं सकती है। कितने दुःख की बात है कि सांसों के आपातकाल में भी शासन, प्रशासन और शराब माफिया का सिंडीकेट खुलेआम जहरीली शराब बिकवा रहा है।

श्री यादव ने कहा कि लोकतंत्र में सत्तापक्ष से कम महत्व की भूमिका विपक्ष की नहीं होती है। सरकार की कमियों को इंगित करने पर विपक्ष के प्रति द्वेषपूर्ण व्यवहार एवं कुप्रचार करना अलोकतांत्रिक और अनैतिक है। हकीकत से मुंह चुराकर भाजपा सरकार कब तक लोगों को धोखा देगी।

Tags: akhilesh yadavup news
Previous Post

सौतेले पिता की निर्दयता पूर्ण पिटाई से मासूम की मौत

Next Post

मथुरा एक्सप्रेस-वे पर बस हाईजेक कर लूटपाट करने वाले दो वांछित आरोपित गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
राजनीति

सोमनाथ, भारत की सनातन संस्कृति, आस्था और अदम्य आत्मबल का प्रतीक : मुख्यमंत्री धामी

07/05/2026
Anand Bardhan
राजनीति

मानसून से पहले गड्ढामुक्त हो जाएं सड़कें-सीएस

07/05/2026
Governor dissolves West Bengal Assembly
Main Slider

पश्चिम बंगाल में विधानसभा भंग, ममता के इस्तीफा नहीं देने के बाद राज्यपाल ने लिया एक्शन

07/05/2026
cm dhami-cm yogi
Main Slider

यमकेश्वर में योगी-धामी की साझा हुंकार, विकास और आध्यात्मिक चेतना का दिया संदेश

07/05/2026
CM Yogi
Main Slider

उत्तर प्रदेश में अब ‘तुष्टीकरण’ नहीं, ‘संतुष्टिकरण’ की राजनीति: सीएम योगी

07/05/2026
Next Post
accused arrested

मथुरा एक्सप्रेस-वे पर बस हाईजेक कर लूटपाट करने वाले दो वांछित आरोपित गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

axar patel

अक्षर पटेल ने आईपीएल में 100 से अधिक विकेट लेने वाले बने नौवें बॉलर

17/05/2022
murder

कपड़ों की फिटिंग को लेकर हुए विवाद में टेलर की गला दबाकर हत्या, कातिल ग्राहक फरार

07/02/2021
cm yogi

भगवान नरसिंह शोभायात्रा में भक्ति के उमंग में बरसेंगे समरसता के रंग

07/03/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version