Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

भाजपा ने प्रदेश को बर्बाद कर दिया : अखिलेश

akhilesh yadav

akhilesh yadav

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने प्रदेश को बर्बाद कर दिया है। भाजपा कानून में बदलाव ला रही है। उससे मजदूर परेशान हैं। मजदूरों को कानूनों से जकड़ रहे हैं। कारखाने बंद हो रहे हैं। मजदूरों की नौकरी समाप्त हो रही है। कोरोना के संकट के समय मजदूरों को सबसे ज्यादा मुश्किलों का सामना करना पड़ा। सपा ने इन लोगों की मदद की।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि गाजीपुर के सभी नेता डीएम से मिलने गए हैं। हमें अभी तक परमिशन नहीं मिली है। उद्घाटन के बहाने एक्सप्रेस वे पर किसी को चलने की अनुमति नहीं दी गई है। सभी एंट्री पर बोल्डर रख दिए गए हैं। सपा नेताओं के घर पर पुलिस मौजूद है। नेताओं को कैद किया जा रहा है। जो हाईवे पर बोल्डर रखते हैं वह एक्सप्रेस वे क्या बनाएंगे?

सपा सरकार ने इस पूर्वांचल एक्सप्रेस वे को बनाने का काम किया है। उसकी गुणवत्ता के साथ खिलवाड़ किया गया है। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा को पता नहीं कि एक्सप्रेस वे में कौन सी बिटुमिन मिलाई है।

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी सांकेतिक रूप से फूल चढ़ाकर उद्घाटन एक्सप्रेस वे का उद्घाटन करेंगे 16 नवबंर को ही। इसके बाद हम फिर कार्यक्रम बनाकर उसपर चलेंगे। आने वाले समय मे साइकिल चलाएंगे।

पीएम मोदी को मारने की रची थी साजिश, खूंखार माओवादी ने किया खुलासा

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की उपस्थिति में अकील अहमद पूर्व प्रत्याशी बलरामपुर, प्रखर कलहंस भाजपा से और सुरेंद्र कुमार मिश्रा ब्राह्मण महासभा से सपा में शामिल  हो गए। वहीं, भारतीय किसान सेना के राम राज सिंह पटेल ने अपनी पार्टी का विलय सपा में कर दिया। अखिल भारतीय नव निर्माण की अध्यक्ष ललिता कटियार ने सपा का समर्थन किया।

Exit mobile version