Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

भाजपा एक परिवार है, पार्टी में फूट की खबरें वेबुनियाद : वसुंधरा राजे

वसुंधरा राजे Vasundhara Raje

वसुंधरा राजे

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने गुरुवार को कांग्रेस पार्टी पर बड़ा हमला बोला है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कुछ लोग भाजपा में फूट की खबरें फैला रहे हैं लेकिन भाजपा एक परिवार है।

साथ ही उन्होंने कहा कि राज्य में कांग्रेस ने जनता का नहीं खुद के हितों का ध्यान रखा। हमने राजस्थान में 10 साल खूब काम किया था। कांग्रेस सरकार आने के बाद हमारी योजनाओं के नाम बदल दिए गए या बंद कर दी गईं। अब हमें केंद्र के कामों को लोगों तक पहुंचाना है।

जयपुर में विधायक दल की बैठक के बाद राजे ने ट्वीट किया, ‘कुछ लोग भाजपा में फूट की खबरें फैला रहे हैं। उन्हें बता दूं कि भाजपा एक परिवार है, जिसको आगे बढ़ाने के लिए हम सभी एकजुट हैं, संकल्पित हैं।’

राजे ने राजमाता विजयाराजे सिंधिया को याद करते हुए हुए एक और ट्वीट में लिखा कि राजमाता जी ने मुझे सिखाया था कि जिस पार्टी की मैं कार्यकर्ता हूं उसके लिए राष्ट्र सर्वोपरि है और मैं उन्हीं के कदमों पर आगे बढ़ रही हूं।

उन्होंने बताया कि राजस्थान में शुक्रवार से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र से पूर्व आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित हुई विधायक दल की बैठक में हिस्सा लिया। इस दौरान प्रदेश के मौजूदा हालातों पर चर्चा की और सत्र की तैयारियों को लेकर विचार-विमर्श किया।

Exit mobile version