Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

भाजपा विज्ञापनों में ही मना रही है विकास का उत्सव : अखिलेश यादव

akhilesh yadav

akhilesh yadav

साढ़े चार साल का कार्यकाल पूरा होने पर भाजपा विज्ञापनों में ही ‘विकास उत्सव’ मना रही है जनता में कहीं न उत्सव का माहौल है और नहीं सरकारी उपलब्धियों की चर्चा है।

सभी लोग यह समझ गए हैं कि भाजपा झूठे प्रचार और आंकड़ेबाजी में ही विकास का मायाजाल बुन रही है। ये बातें समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को कही।

उन्होंने कहा कि भाजपाई प्रचारजीवियों को 2022 के लिए जनता बेदखली की नोटिस जारी कर चुकी। फिर किसान, व्यापारी, महिला, नौजवान सब मिलकर भाजपा को विदाई दे देंगे। जिन उपलब्धियों और विकास का हल्ला मुख्यमंत्री मीडिया के सामने कर रहे हैं।

उनकी ढोल की पोल जनता जानती है। पिछले 7 महीनों में 12 हजार से ज्यादा लोगों की सड़क के गड्ढों की वजह से जानें गई हैं। लखनऊ हो या गोरखपुर, वाराणसी हो या कानपुर, बरेली हो या अयोध्या हर जगह टूटी गड्ढ़ायुक्त सड़कें दिखाई देती हैं। भाजपा सरकार के विकास की यही जमीनी हकीकत है।

विकास की दौड़ में सबसे आगे चल रहा है उत्तर प्रदेश : दिनेश शर्मा

अखिलेश यादव ने कहा कि पूर्वी उत्तर प्रदेश के दस जिलों को सीधे राजधानी लखनऊ से जोड़ने वाले समाजवादी पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे जिसका शिलान्यास समाजवादी सरकार में हो चुका था इसका उद्घाटन से पहले ही इसमें दरारे आ गई है। वाराणसी के शहरी क्षेत्र की 50 फीसदी सड़कें खराब हैं।

गोरखपुर में भी सड़के उखड़ी हुई हैं। खुद राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर 500 से ज्यादा गड्ढे भाजपा की किस्मत को रो रहे हैं।

Exit mobile version