• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

विपक्ष और विरोध के खिलाफ बड़ा षडयंत्र कर रही है भाजपा : अखिलेश

Writer D by Writer D
19/12/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
akhilesh yadav

akhilesh yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार लोकतंत्र की मूलभावना पर कुठाराघात करने की साजिशों में लगी है और एक-एक कर संवैधानिक संस्थानों को निष्क्रिय बनाने और उनसे सम्बद्ध जनप्रतिनिधियों को अपमानित करने का काम कर रही है।

श्री यादव ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा कि जनता भाजपा की इस जनविरोधी और संविधान विरोधी आचरण को भली प्रकार पहचान रही है और वह समय आने पर इसका करारा जबाव देगी।

उन्होने कहा कि विपक्ष के सरकारी कुनीतियों के विरोध में खड़ा होने से योगी सरकार डर गई है। प्रदेश में ग्राम पंचायतों का कार्यकाल 25 दिसम्बर को समाप्त हो रहा है जबकि जिला पंचायतों का 15 जनवरी को समाप्त हो रहा है। भाजपा सरकार समय पर चुनाव न कराकर इनमें सरकारी प्रशासक नियुक्त करना चाहती है। यह जनता के लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है।

स्क्रैप व्यापारी की हत्या के आरोप में दो आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा

भाजपा सरकार इसी तरह कोरोना का बहाना बनाकर लोकसभा का शीतकालीन सत्र टालकर किसानों और विपक्ष का सामना करने से बच रही है। संसद में बहस रोक कर भाजपा वस्तुतः असहमति के स्वर का दमन करना चाहती है। भाजपा विपक्ष और विरोध के खिलाफ बड़ा षडयंत्र कर रही है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा का संविधान, लोकतंत्र और संसदीय व्यवस्था पर विश्वास है तो उसे लोक सभा एवं विधान सभा का सत्र बुलाकर देश में किसान बिल, निजीकरण, बेरोजगारी, मंहगाई तथा उ0प्र0 में गिरती कानून व्यवस्था, शिक्षा व स्वास्थ्य क्षेत्र में अव्यवस्था, अवरूद्ध विकास, महिला सुरक्षा व किसानों के रूके हुए कामों पर तुरन्त चर्चा करानी चाहिए।

उन्होने कहा कि देश इस समय संक्रमण के दौर में है। कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे आंदोलन में 24 किसान शहीद हो चुके हैं। दम्भी भाजपा सरकार अंग्रेजों से भी ज्यादा निर्दयी हो चुकी है। सर्वोच्च न्यायालय ने भी किसानों के आंदोलन के अधिकार को माना है। लेकिन भाजपा सरकार अपनी बातें किसानों पर थोपने में लगी है।

बांकेबिहारी लाल न कर तू अब इतना श्रंगार नजर तोहे लग जाएगी

श्री यादव ने कहा कि भाजपा का यह दोहरा चरित्र इस बात से उजागर है कि जब कोरोना के संक्रमण काल में मध्य प्रदेश में सरकार बन सकती है, बिहार में विधानसभा का चुनाव हो सकता है, पश्चिम बंगाल में भाजपा नेताओं की बड़ी-बड़ी रैलियां हो सकती हैं और मुख्यमंत्री काशी, अयोध्या में दीपोत्सव में शामिल हो सकते हैं तो फिर पंचायत चुनाव और संसद के शीतकालीन सत्र के स्थगन का क्या औचित्य है यह तो भाजपा का डर है कि वह अब चुनाव से भाग रही है और उसके लिए बहानेबाजी कर रही है।

Tags: akhilesh yadavbjpcm yogifarmer protestup newsUP Poltics
Previous Post

मनुष्य को बोलते वक्त हमेशा इस बात का रखना चाहिए ध्यान

Next Post

करीना कपूर का प्रेग्नेंसी में दिखा क्यूट लुक

Writer D

Writer D

Related Posts

Savin Bansal
राजनीति

स्वच्छता, सुरक्षा और व्यवस्था का रखें विशेष ध्यान : डीएम

04/11/2025
sugarcane
उत्तर प्रदेश

प्रदेश की 21 चीनी मिलों ने शुरू किया गन्ना पेराई कार्य,पेराई सत्र 2025-26 का विधिवत शुभारम्भ

04/11/2025
CM Yogi inspects construction work of Gorakhpur's first six-lane flyover
Main Slider

गोरखपुर में सिक्सलेन फ्लाईओवर निर्माण पर सीएम योगी की नाराजगी, कार्य में तेजी लाने के निर्देश

04/11/2025
CM Vishnudev Sai
Main Slider

टेक्नोलॉजी और इनोवेशन का नया पावर सेंटर बन रहा है छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री

04/11/2025
CM Dhami
राजनीति

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश के सर्वांगीण विकास को आगे बढ़ा रही राज्य सरकार: धामी

04/11/2025
Next Post
kareena kapoor

करीना कपूर का प्रेग्नेंसी में दिखा क्यूट लुक

यह भी पढ़ें

एमपी राज्यपाल की कुर्सी बनी अशुभ

यूपी के इन राजनेताओं के लिए एमपी राज्यपाल की कुर्सी बनी अशुभ,पद पर रहते हुआ निधन

21/07/2020
madan kaushik

सेवा ही संगठन है अभियान के माध्यम से जनसेवा जारी : मदन कौशिक

01/06/2021

जिपं अध्यक्ष चुनाव नामांकन से पहले रलोद प्रत्याशी बीजेपी में शामिल

26/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version