Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

फर्जी आरोप लगाकर सपा को बदनाम करने की साजिश रच रही है भाजपा : अखिलेश

अखिलेश यादव

अखिलेश यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आराेप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 2022 के विधानसभा चुनाव में धांधली की तैयारी में है और फर्जी आरोप लगाकर सपा को बदनाम करने की साजिश होने लगी है जिससे सावधान रहना होगा।

श्री यादव ने पार्टी मुख्यालय में रविवार को प्रमुख नेताओं के साथ संगठनात्मक और राजनीतिक मसलों पर चर्चा करते हुये कहा कि समाज में नफरत और अफवाह के जरिए भ्रम और भय फैलाने की साजिश भाजपा की रणनीति से हमें सावधान रहना है। पार्टी संगठन को बूथस्तर तक मजबूत बनाकर हम भाजपा की साजिशों का मुकाबला कर सकेंगे।

योगी सरकार ने खाद विक्रताओं 623 लाइसेंस निलंबित कर 17 दुकानें सील व 35 के खिलाफ FIR

उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय का मुद्दा युवा पीढ़ी के भविष्य के साथ जुड़ा है। गरीब, पिछड़ों, दलित और अल्पसंख्यकों के प्रति भाजपा का रवैया द्वेषपूर्ण हैं इनकी छात्रवृत्ति बंद हो गई और फीस की क्षतिपूर्ति भी नहीं हो रही है। किसान की आर्थिक स्थिति खराब होती जा रही है। उनको कम्पनी व्यवस्था से भारी खतरा है।

श्री यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने मंहगाई बढ़ाई है। सामाजिक सद्भाव की जगह समाज में विभाजन की खाईं चौड़ी की है। विकास अवरूद्ध है। बुनियादी सुविधाएं बाधित हैं। सड़क, बिजली नहीं तो नए उद्योग कहां लगेंगे। आरक्षण समाप्त करने की साजिशे हो रही हैं। पंचायतों में आरक्षण खतरे में है। विधान सभा और विधान परिषद के अधिवेशन में भाजपा ने अपनी तानाशाही से लोकतांतिक व्यवस्था की गरिमा गिराने का काम किया।

मंदिर निर्माण में भूमि के विस्तारिकरण का काम शुरू, एलएंडटी को सौपी जिम्मेदारी

उन्होने विधायकों और पार्टी नेताओं से कहा कि गांव-गांव में चौपाल लगाकर समाजवादी सरकार की उपलब्धियों के बारे में लोगों को बताया जाना जारी रखे। कार्यकर्ता अपने बीच जिम्मेदारियां बांटकर जनता से संवाद स्थापित करें।

Exit mobile version