• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भाजपा झूठे मुकदमें का रिकाॅर्ड बना रही: अखिलेश यादव

Writer D by Writer D
23/03/2024
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सीतापुर। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने शुक्रवार ने कहा कि भाजपा झूठे मुकदमों का रिकाॅर्ड बना रही है। मुख्यमंत्रियों को जेल भेजने से लोकतंत्र की जीत नहीं होने वाली। लोकतंत्र में जो आवाज उठाना चाहते हैं, सरकार उसकी आवाज दबाने का काम कर रही है। भाजपा के पास जवाब नहीं है और लोकसभा चुनाव में जनता सबक सिखाएगी।

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) दोपहर में जिला जेल में बंद पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान से मुलाकात की है। दोनों नेताओं के बीच करीब एक घण्टे से अधिक समय तक बातचीत हुई। इस दौरान पूर्व विधायक और नव नियुक्त राष्ट्रीय सचिव अनूप गुप्ता सहित रामपुर के सपा जिलाध्यक्ष मौजूद थे।

आजम से अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की यह मुलाक़ात रामपुर सीट के लिए अहम मानी जा रही है। आज़म की सहमति के बाद ही अखिलेश रामपुर सहित अन्य आसपास की सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर सकते हैं। जेल से निकलने के बाद अखिलेश यादव ने मीडिया से बात करते हुए भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला बोला। अखिलेश यादव ने आजम खान के बारे में बात करते हुए बताया कि जेल में कैसे जिंदगी काटी जाती है यह सबको पता है। जेल तो जेल है।

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि भाजपा वर्ल्ड की सबसे बड़ी पार्टी बनने का दावा करती है, लेकिन ऐसा लगता है मुकदमा करवाने में भाजपा ब्रह्मांड में झूठे मुकदमों का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना रही हैं। इलेक्ट्रोरल बॉन्ड ने भाजपा का बैंड बजाया कि उसकी वजह से आप खुद ही दिल्ली में देख लीजिए क्या हो रहा है? क्या देश इसे स्वीकार करेगा। झूठे मुकदमे लगाकर सभी को जेल भेजा जा रहा है। अन्याय की कोई उम्र नहीं होती, लेकिन सच्चाई की जीत होगी।

पल्लवी पटेल के बयान पर अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि साथ छोड़ने वालों की कहानी बहुत लंबी है। मीडिया बंधुओं से बेहतर कोई नहीं जानता। कोई क्यों साथ छोड़ रहा है। आगे कहा कि भाजपा के पास इस बात का जवाब नहीं है कि आखिर उनको चंदा किससे और क्यों मिला है? इलेक्टोरल बांड ने भाजपा का बैंड बजा दिया है, इसीलिए गिरफ्तारियां हो रही हैं, लेकिन 2024 में जनता इसका जवाब देगी।

उल्लेखनीय है कि आजम खान 22 अक्टूबर 2023 से जिला कारागार सीतापुर में बंद है। लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। चुनाव के पहले चरण में रामपुर सीट के लिए नामांकन शुरू हो गया है। 27 मार्च को नामांकन की अंतिम तारीख होने के बावजूद भी सपा ने अभी तक प्रत्याशी नहीं घोषित किया है। अब आजम से मुलाकात के बाद अखिलेश यादव जल्द ही उम्मीदवारों की घोषणा कर सकते हैं।

Tags: akhilesh yadavazam khansitapur newsup news
Previous Post

राज्यपाल ने प्रदेशवासियों से अर्थ आवर डे में सहभागिता की अपील की

Next Post

भूटान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित हुए पीएम मोदी

Writer D

Writer D

Related Posts

UP Economy
उत्तर प्रदेश

यूपी की अर्थव्यवस्था में महिलाओं की भागीदारी ढाई गुना से ऊपर पहुंची

14/02/2026
working women hostel
उत्तर प्रदेश

श्रमजीवी महिला छात्रावासों के निर्माण कार्य में तेजी

14/02/2026
Kalinjar Festival
उत्तर प्रदेश

कालिंजर महोत्सव 2026: ‘इतिहास की गूंज, संस्कृति की आत्मा’ थीम के साथ होगा सांस्कृतिक महासंगम

14/02/2026
Ayodhya
उत्तर प्रदेश

250 करोड़ से और चमकाएंगे अयोध्या को

14/02/2026
Sports College
उत्तर प्रदेश

आगरा में बनेगा हाई-टेक स्पोर्ट्स कॉलेज, अब मंडल में ही निखरेंगी खेल प्रतिभाएं

14/02/2026
Next Post
PM Modi

भूटान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित हुए पीएम मोदी

यह भी पढ़ें

collapsed

भारी बारिश में दीवार गिरी, मासूम की मौत, दो की हालत गंभीर

20/06/2021

मैंने गुलज़ार साहब और अन्य फिल्मकारों से बहुत कुछ सीखा है – मृणालिनी पाटिल

03/10/2021
Bodybuilder

दोस्तों के साथ आग ताप रहे बॉडी बिल्डर को गोलियों से भूना, हालत गंभीर

12/12/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version