Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

जनता को धोखा दे रही है भाजपा: अखिलेश यादव

Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा है कि भाजपा सरकार ने जनता की परेशानियों और दिक्कतों को बढ़ाया है, उसको जनता की तकलीफों की जरा भी परवाह नहीं है।

अखिलेश आज यहां समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय, लखनऊ में जिलों से आए पार्टी कार्यकताओं और पदाधिकारियों को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने भाजपा सरकार की नीतियां ही सारी समस्याओं की जड़ हैं। भाजपा चकाचौंध की राजनीति से जनता को धोखा दे रही है। भाजपा संविधान और लोकतंत्र को कमजोर कर रही है। समाजवादी पार्टी एकजुट होकर पूरी ताकत से संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए संघर्षरत है।

उन्होंने चेताया कि भाजपा समाजवादी पार्टी के नेतृत्व को बदनाम करने की रणनीति पर काम कर रही है। समाजवादी पार्टी के नेताओं पर झूठे मुकदमें लगाए जा रहे हैं। उनकी गिरफ्तारियां की जा रही है तथा डराने धमकाने की कोशिश की जाती है। भाजपा की चालाकियों से जनता को गुमराह होने से बचाना है।

श्री यादव ने कहा कि भाजपा जातीय वैमनस्य पैदा करती है। नफरत से समाज को बांटती है। उसकी नीतियां पूंजीपतियों की पोषक हैं। गरीब और मध्य वर्ग को भाजपा समाप्त करने पर तुली है। जनता को सामान्य नागरिक सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं है। किसान, नौजवान, व्यापारी सभी भाजपा सरकार की कुनीतियों से तंग है और जल्दी से जल्दी निताज पाना चाहते हैं।

कौन बनेगा यूपी का नया डीजीपी? ये IPS अधिकारी लिस्ट में सबसे ऊपर

उन्होंने कहा कि अब जमीन पर चुनाव की लड़ाई लड़नी है। समाजवादी पार्टी की स्वीकार्यता जनता में है इसलिए संगठन को और चुस्त-दुरूस्त बनाना है। बूथ स्तर तक संगठन को मजबूती देना है। कार्यकर्ताओं को जनता के सीधे सम्पर्क में रहना है। लोगों के सुख-दुःख में सहभागी रहना है। जनता के बीच समाजवादी सरकार की उपलब्धियों और समाजवादी पार्टी की नीतियों को पहुंचाने के काम में तेजी लाना है।

Exit mobile version