• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

INDIA के नाम से घबरा रही है भाजपा: अखिलेश यादव

Writer D by Writer D
19/07/2023
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सीएम अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा है कि भाजपा इण्डिया के नाम से घबरा गयी है। पहले भाजपा के लोग विपक्ष को ‘इण्डिया’ (INDIA) नाम से डराते थे। अब क्या बात है कि वे इण्डिया नाम से डर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इण्डिया नाम अच्छा है। इण्डिया एक संदेश है। इण्डिया का संदेश डेवलपमेंट और इन्क्लूसिवनेस का है। जहां विकास की बात हो और समग्रता की बात हो तो वह हमारी सोशलिस्ट और सेकुलर प्रतिबद्धता को शामिल करता है। हमारा देश तरक्की करे। खुशहाली के रास्ते पर आगे बढ़े।

सपा अध्यक्ष (Akhilesh Yadav) ने कहा कि देश की जनता इस बार भाजपा की विदाई कर देगी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने देश की जनता को झूठा सपना दिखाया। भाजपा ने सपना दिखाया लेकिन वह सपना जमीन पर नहीं उतरा है तो वह विकास कैसा है?

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि इण्डिया एलायंस की जीत तभी तय हो गयी जब भाजपा ने अपने गठबंधन की बैठक उसी तारीख में बुला ली। जनता आने वालों का इंतजार करती है। जाने वालों की विदाई करती है। भाजपा की बैठक उनका विदाई समारोह था। उन्होंने दावत की, खाना पीना किया। भाजपा की विदाई होना तय है। नया गठबंधन इण्डिया देश को नई दिशा में ले जाएगा।

‘अब INDIA का बजेगा डंका,’ शशि थरूर ने बीजेपी और एनडीए पर कसा तंज

उन्होंने (Akhilesh Yadav) ने कहा कि जो समस्याएं है वह जस की तस दिखाई दे रही है। बेरोजगारी, महंगाई बढ़ती जा रही है। भाजपा ने बड़ी-बड़ी बातें की। कहा गया था कि नोटबंदी से भ्रष्टाचार खत्म हो जाएगा। कर्नाटक में जनता ने सरकार बदल दी क्योंकि वहां 40 फीसदी कमीशन का भ्रष्टाचार था।

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि नोटबंदी देश ही नहीं दुनिया में भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा फैसला था। पहले 2000 रुपये का नोट लाए और फिर उसे बंद कर दिया। आज तक जानकारी नहीं दी गयी कि किन बैंकों में 2000 रुपये के नोट सबसे ज्यादा जमा हुए। अगर सरकार यह नहीं बता रही है तो इसका मतलब वह भ्रष्टाचारियों के साथ है। सच तो यह है कि देश की दो तिहाई जनता भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ है। इस बार भाजपा का सफाया करने के लिए सब एक है।

Tags: akhilesh yadavLucknow Newsup news
Previous Post

नगर पंचायत में बेहतर साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें: एके. शर्मा

Next Post

शिक्षा में किया गया निवेश कभी व्यर्थ नहीं जाता: सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Anand Bardhan
राजनीति

प्रदेश में उन्नत बागवानी की अपार संभावनाएं: मुख्य सचिव

25/05/2026
cm yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री ने पद्म पुरस्कार पाने वाली विभूतियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं

25/05/2026
CM Dhami
राजनीति

CM धामी ने किया पंचायत जनप्रतिनिधियों से किया जन संवाद

25/05/2026
Main Slider

जेलों को सुधार, पुनर्वास और कौशल विकास का प्रभावी केंद्र बनाया जाए: मुख्यमंत्री

25/05/2026
Anand Bardhan
राजनीति

भीषण गर्मी के बीच निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश, मुख्य सचिव ने ऊर्जा उपलब्धता की समीक्षा

25/05/2026
Next Post
CM Yogi

शिक्षा में किया गया निवेश कभी व्यर्थ नहीं जाता: सीएम योगी

यह भी पढ़ें

Raid

स्पा सेंटर में पुलिस का छापा, कई युवक-युवतियां हिरासत में

04/07/2022
Akhilesh Yadav

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दिया पुजारी के परिवार को न्याय का भरोसा

24/02/2021
Aishwarya Rai dazzles at Paris Fashion Week

पेरिस फैशन में ऐश्वर्या राय ने रॉयल ब्लैक ड्रेस में बिखेरा जलवा, अदाओं पर मिटे फैंस

30/09/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version