• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बीजेपी को यूपी में चुनावी हार की आहट मिल रही है : लल्लू

Writer D by Writer D
22/11/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
अजय कुमार लल्लू ajay kumar lallu

अजय कुमार लल्लू

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने बयान जारी कर कहा है कि किसानों के संघर्ष में कांग्रेस पार्टी कदम से कदम मिलाकर चलेगी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसानों के आंदोलन के साथ पहले दिन से रही है और आज भी वह पूरी तरह न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी मांग रहे किसान आंदोलनकारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। शहीद किसानों का राष्ट्रीय स्मारक बनाने का ऐलान तुरंत होना चाहिए।

अजय कुमार लल्लू ने कहा कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के ज़ोरदार अभियान की वजह से बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व में घबराहट दिख रही है। जिस तरह से प्रधानमंत्री मोदी, गृहमंत्री अमित शाह से लेकर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा यूपी में डेरा डालते दिख रहे हैं वह बताता है कि बीजेपी को यूपी में चुनावी हार की आहट मिल रही है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जब कोरोना काल में यूपी के लोग एक आक्सीजन सिलेंडर के अभाव में तड़प-पड़प कर जान गंवा रहे थे, तो ये तमाम नेता नदारद थे। सारे के सारे साइलेंट मोड में थे जबकि जीवनदायिनी गंगा शववाहिनी में तब्दील हो गयी थीं।

अजय कुमार लल्लू ने कहा कि कृषि कानूनों की वापसी का ऐलान करने के बावजूद किसान प्रधानमंत्री पर भरोसा करने को तैयार नहीं हैं। साक्षी महाराज जैसे उनके सांसद कृषि क़ानून की वापसी की बात कहकर किसानों के शक को पुख्ता कर रहे हैं।

उत्तराखंड के चंहुमुखी विकास के लिए निरंतर जनसंवाद किया जा रहा : मुख्यमंत्री धामी

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा न्यूनतम समर्थन मूल्य को जब तक कानूनी दर्जा नहीं मिलेगा, किसानों की स्थिती में सुधार नहीं होगा। आज किसान एक हजार- ग्यारह सौ रुपये प्रति क्विंटल कीमत पर धान बेचनें को विवश हैं। सरकारी खरीद हो नहीं रही है इसलिए एमएसपी को हर हाल में कानूनी दर्जा मिलना चाहिए। किसानों पर दर्ज हुए मुकदमें वापस हों, कांग्रेस पार्टी इस मांग की समर्थन करती है। संयुक्त किसान मोर्चा की लखनऊ पंचायत का कांग्रेस पार्टी पूरा समर्थन करती है।

Tags: ajay kumar lalluLucknow Newsup government newsup news
Previous Post

उत्तराखंड के चंहुमुखी विकास के लिए निरंतर जनसंवाद किया जा रहा : मुख्यमंत्री धामी

Next Post

कूलर में उतरे करंट की चपेट में आए दो मासूमों की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Vishnudev Sai
Main Slider

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भगवान जगन्नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

01/04/2026
CM Vishnudev Sai
राजनीति

सभी समाजों के सहयोग से ही विकसित छत्तीसगढ़ का सपना होगा साकार: मुख्यमंत्री

01/04/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज की शिष्टाचार भेंट

01/04/2026
CM Dhami
राजनीति

देहरादून में ब्रिगेडियर मुकेश जोशी को श्रद्धांजलि, सीएम धामी का सख्त संदेश—दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई

01/04/2026
CM Yuva Yojana
उत्तर प्रदेश

‘सीएम युवा’ योजना से मिल रहे युवाओं के सपनों को पंख, लखीमपुर के उमंग बने सफल उद्यमी

01/04/2026
Next Post
Electrocution

कूलर में उतरे करंट की चपेट में आए दो मासूमों की मौत, परिवार में मचा कोहराम

यह भी पढ़ें

#investorfriendlyUP

अमेरिकन कंपनियां यूपी में नौ सेक्टर में करेंगी निवेश

26/11/2022
The entire family was found dead

युवती का शव बरामद, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

07/03/2022
PM Modi

‘कांग्रेस की लूट जिंदगी के साथ भी, जिंदगी के बाद भी’, पीएम मोदी ने कांग्रेस को घेरा

24/04/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version