Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

बीजेपी सत्ता लोभी नहीं बल्कि व्यवस्था बनाने वाली पार्टी : भवानी सिंह

Bhavani Singh

Bhavani Singh

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश सह महामंत्री संगठन भवानी सिंह ने आज कहा कि भाजपा सत्ता लोभी नहीं बल्कि व्यवस्था बनाने वाली पार्टी है।

श्री सिंह यहां पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि किसी भी पार्टी का मजबूती उसके कार्यकर्ता होते हैं। संगठन में बहुत शक्ति होती है। आज देश में धारा 370, 35ए, रामजन्म भूमि मन्दिर, तीन तलाक आदि विभिन्न मामले जैसे जटिल मुद्दे हल हुए,यह सब तभी हो सका जब हम सब मिलकर सरकार बना सके।

यूपी में कोरोना के 775 नए मामले, रिकवरी रेट 96.62 फीसदी हुई

उन्होंने कहा कि आज देश में ऐतिहासिक कार्य हो रहे है, हमारा ध्येय है, देश को परिवर्तन की दिशा में ले जाना। आज देश में ऐसे विभिन्न कार्य, महत्वपूर्ण योजनाएं, किसानों के लिये योजनाएं तभी जरूरतमंदों तक पहुंच सकती है, जब हम सब सही स्थान पर पहुंच सकें, लोगों के बीच रह सके।

गांव गांव में अपना एक मजबूत प्रतिनिधित्व करने वाला व्यक्ति होना चाहिए, जो आगे केंद्र व प्रदेश सरकार के विकास के पहिए को अनवरत चलायमान कर सके।

Exit mobile version