खड़गे और उनके परिवार की हत्या की साजिश रच रही है बीजेपी, सुरजेवाला का बड़ा आरोप

नई दिल्ली। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार के अंतिम चरण में जुबानी जंग और आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी तेज हो गया है। सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और कांग्रेस के नेताओं में वार-पलटवार ने अब निजी हमले की शक्ल ले ली है। कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने बीजेपी पर मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) और उनके परिवार को मारने की साजिश रचने का आरोप लगाया है।

रणदीप सिंह सुरजेवाला ने शनिवार को बेंगलुरु में कहा कि बीजेपी नेता मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) और उनके पूरे परिवार को जान से मारने की फिराक में हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पीएम मोदी के चहेते चित्तपुर के एक नेता ने मल्लिकार्जुन खड़गे और उनके परिवार को मारने को लेकर बयान दिया है। सुरजेवाला नेआरपोप लगाया कि बीजेपी अब मल्लिकार्जुन खड़गे को मारने के लिए साजिश के स्तर पर आ गई है।

उन्होंने कहा है कि बीजेपी एक दलित परिवार में जन्म लेने वाले मल्लिकार्जुन खड़गे को पचा नहीं पा रही है। रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि पीएम मोदी ने मल्लिकार्जुन खड़गे का मजाक उड़ाया है। बीजेपी नेता ने खड़गे (Mallikarjun Kharge) की मौत की कामना की है। उन्होंने कहा कि बीजेपी हताश हो गई है और ये हताशा अब खतरनाक स्तर पर पहुंच गई है।

मुस्लिम छात्र ने UP Sanskrit Board में किया टॉप, संस्‍कृत में मिले इतने नंबर

गौरतलब है कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए जारी प्रचार के दौरान पीएम मोदी को लेकर एक बयान से मल्लिकार्जुन खड़गे बीजेपी नेताओं के निशाने पर आ गए थे। मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम मोदी की तुलना जहरीले सांप से कर दी थी। इस बयान के बाद बीजेपी नेताओं ने खड़गे के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था।

10 मई को होना है मतदान

कर्नाटक विधानसभा के लिए चुनाव प्रचार जोरों पर है। कर्नाटक की 224 विधानसभा सीटों के लिए 10 मई को मतदान होगा। वोटों की गिनती 13 मई को होगी और उसी दिन चुनाव नतीजों का भी ऐलान होना है। कर्नाटक चुनाव के लिए प्रचार 8 मई की शाम 5 बजे थम जाएगा।

Exit mobile version