• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इंडिया’ से घबरायी है भाजपा: अखिलेश यादव

Writer D by Writer D
22/08/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)  ने सोमवार को कहा कि विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) घबरायी हुयी है और वह किसी भी हद तक साजिश एवं षडयंत्रों का सहारा ले सकती है। कार्यकर्ताओं को इनसे सावधान रहने की जरूरत है।

इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान में पिछड़े समाज के एक दिवसीय महासम्मेलन को सम्बोधित करते हुये उन्होने (Akhilesh Yadav) कहा “ हम कभी पिछड़े नहीं थे। साजिशों से हमारा समाज पिछड़ा बना दिया गया हैं, लेकिन अब पिछड़ा और दलित समाज जागरूक हुआ है। अपने अधिकारों की मांग कर रहा है। हर क्षेत्र में आगे आ रहा है इसीलिए भाजपा घबराई हुई है और वह किसी भी हद तक साजिश और षडयंत्र कर सकती है। भाजपा से सावधान रहना होगा।”

सम्मेलन में पूरे प्रदेश से मौर्य, कुशवाहा, शाक्य, सैनी समाज के विधायक, पूर्व विधायक, पदाधिकारी, नेता और प्रतिनिधि मौजूद रहे। उन्होने कहा कि इस समाज का अतीत और इतिहास ऐसा है कि यह कभी पिछड़ा नहीं था। लेकिन हजारों साल पहले हुई साजिश के कारण पिछड़ गया। यह लड़ाई हजारों साल की है खत्म नहीं हुई, अभी जारी है। सामाजिक न्याय की लड़ाई बड़ी है। जातीय जनगणना सामाजिक न्याय की लड़ाई की अगली कड़ी है। समाजवादी लोग लम्बे समय से जातीय जनगणना की मांग कर रहे हैं। लोकसभा में नेताजी मुलायम सिंह यादव, शरद यादव और लालू प्रसाद यादव जी समेत दक्षिण भारत के नेताओं ने मांग की थी और उस समय की सरकार ने जातीय जनगणना कराने के लिए स्वीकार किया था। लेकिन आंकड़े नहीं जारी हुए थे।

श्री यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि समाजवादी लोग चाहते हैं कि जातीय जनगणना हो, और सभी जातीयों को उनकी आबादी के अनुपात में हक और सम्मान मिले। लेकिन जिनकी संख्या आबादी में बहुत कम है वही जातीय जनगणना नहीं होने देना चाहते हैं। जब कभी भी समाजवादियों को मौका मिलेगा तो जातीय जनगणना कराकर सभी को उनके आबादी के अनुपात में हक और सम्मान दिलाने का काम करेंगे।

भाजपा सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताते हुए उन्होने कहा कि जब कभी आंकलन होगा और रिपोर्ट तैयार होगी तो यही निकलेगा कि नोटबंदी भाजपा सरकार का सबसे बड़ा भ्रष्टाचारी फैसला था। पहले 2000 रूपये का नोट छापा। उसे चलाया और फिर बंद कर दिया। भाजपा ने अपने लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए इस तरह के फैसले लिये। उन्होंने कहा कि जनता को 2022 के चुनाव में धोखा दिया गया और अब 2024 के लोकसभा चुनाव का इंतजार कर रही है। देश में इंडिया गठबंधन बनने के बाद भाजपा में घबराहट है। इंडिया के साथ पीडीए खड़ा है जो लोकसभा चुनाव में भाजपा का सफाया कर देगा।

Tags: akhilesh yadavI.N.D.I.ALucknow News
Previous Post

81 लाख की स्मैक बरामद, एक गिरफ्तार

Next Post

दो महिलाओं की संदेहास्पद परिस्थितियों में मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

Exemplar
Main Slider

लीड्स 2025 रैंकिंग में उत्तर प्रदेश को मिला ‘एग्जेम्प्लर’ अवार्ड

13/05/2026
CM Yogi
Main Slider

सप्ताह में एक दिन सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें मंत्रीगण: मुख्यमंत्री योगी

13/05/2026
Mother Dairy
Business

अमूल के बाद अब मदर डेयरी ने भी बढ़ाए दाम, कल से इतना महंगा मिलेगा दूध

13/05/2026
cow
उत्तर प्रदेश

स्वदेशी उन्नत गोवंश से समृद्ध उत्तर प्रदेश बना रही योगी सरकार

13/05/2026
CM Yogi
Main Slider

सीएम योगी ने दी प्रतीक यादव के पार्थिव शरीर को पुष्पांजलि, भावुक नजर आई अपर्णा यादव

13/05/2026
Next Post
Dead Bodies

दो महिलाओं की संदेहास्पद परिस्थितियों में मौत

यह भी पढ़ें

Bibhav Kumar

विभव कुमार को दिल्ली पुलिस ने लिया हिरासत में, सीएम आवास से किया डिटेन

18/05/2024
Aadhaar Card Update करना हुआ बहुत ही आसान, बिना डॉक्यूमेंट मोबाइल नंबर हो जाएगा अपडेट

Aadhaar करना हुआ बहुत ही आसान, बिना डॉक्यूमेंट मोबाइल नंबर हो जाएगा अपडेट

04/12/2025
CM Yogi

अवैध कोडीन सिरप और नशीली दवाओं पर बड़ी कार्रवाई, 16 एफआईआर और 6 गिरफ्तार

04/11/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version