Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

जनता के अधिकारों को छीन रही है भाजपा: अखिलेश यादव

Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने आरोप लगाते हुये कहा कि सत्ता के अहंकार में मगांध भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जनता के अधिकारों को छीन रही है।

श्री यादव ने सोमवार को जारी बयान में कहा कि लोकतंत्र में वोट का अधिकार जनता का सबसे बड़ा अधिकार है। भाजपा सरकार जनता के सर्वोच्च अधिकार को भी छीनकर तानाशाही सरकार की स्थापना करना चाहती है। इस बार घोसी की जनता एकजुट होकर अपने वोट के अधिकार से लोकतंत्र विरोधी भाजपा को हराकर जवाब देगी।

उन्होने (Akhilesh Yadav) कहा कि भाजपा घोसी विधानसभा उपचुनाव में तांडव कर रही है। पुलिस-प्रशासन को भाजपा कार्यकर्ता की तरह प्रयोग कर रही है। भाजपा सरकार के इशारे पर पुलिस-प्रशासन समाजवादी पार्टी समर्थकों और कार्यकर्ताओं को फर्जी तरीके से गिरफ्तार कर रही है।

श्री यादव ने कहा कि घोसी विधानसभा उपचुनाव में भाजपा मतदान के पूर्व पुलिस-प्रशासन के द्वारा मतदाताओं को डराने, धमकाने का काम कर सेवा नियमावली के विरूद्ध आचरण कर रही है। उन्होन मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि किसी के दबाव में न आए। अपना वोट जरूर डालें। इस चुनाव में समाजवादी पार्टी की जीत नहीं बल्कि असली जीत जनता की होगी।

Exit mobile version