Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

भाजपा देश की सबसे बड़ी झूठी पार्टी है, इससे बड़ा झूठ कोई नहीं बोल सकता: अखिलेश यादव

Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने रविवार को कहा है कि भाजपा सरकार देश को बर्बाद कर रही है। भाजपा सरकार देश को पीछे ले जा रही है। भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए जनता तैयार खड़ी है। भाजपा इन चुनावों के बाद सत्ता से बाहर जाएगी।

श्री यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की बड़ी जिम्मेदारी है। समाजवादी पार्टी जनता के बीच जाएगी और जनता को बताएगी कि जो दूसरे राजनीतिक दल हैं वह सिर्फ वोट काटने के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। श्री यादव ने कहा कि जनता सब देख रही है वह जानती है कि कौन दल भाजपा से मिले हुए हैं और कौन भाजपा से लड़ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि विपक्षी एकता के लिए वैसे राष्ट्रीय स्तर पर तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर, एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार और पश्चिम पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी लगातार प्रयास कर रही है। इधर बिहार में समीकरण बदला है और वहां के नेता भी प्रयास कर रहे हैं।

PM मोदी ने IMT खरखौदा में मारुति के प्लांट का किया शिलान्यास

श्री यादव (Akhilesh Yadav)  ने कहा कि भाजपा देश की सबसे बड़ी झूठी पार्टी है, इससे बड़ा झूठ कोई नहीं बोल सकता। भाजपा ने जनता से झूठे वादे किए। भाजपा ने नोटबंदी के समय कहा था कि भ्रष्टाचार खत्म हो जाएगा, क्या भ्रष्टाचार खत्म हो गया है? इसी तरह से कहा था कि जीएसटी से अर्थव्यवस्था बेहतर होगी, लेकिन आज अर्थव्यवस्था की स्थिति और खराब हो गई है। महंगाई और बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा अंग्रेजों की तरह ‘डिवाइड एंड रूल’ की रणनीति पर काम करती है। भाजपा जनता को धर्म और जाति के नाम पर तो लड़ाती ही है। साथ में विपक्षी दलों को भी आपस में लड़ाने की रणनीति पर काम करती है।

अध्यक्ष (Akhilesh Yadav) ने कहा कि भाजपा ने महाराष्ट्र में सरकार बदल दी। सब जानते हैं कि महाराष्ट्र में सीबीआई और ईडी ने क्या किया है। भाजपा के इशारे पर फाइनल वोटर लिस्ट में रणनीति के तहत मतदाताओं के नाम काटे गए। खासकर यादव और मुस्लिम मतदाताओं के वोट काटे गए।

चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है कि जो वोट बन गया है वह फाइनल वोटर लिस्ट में ना कटे। यूपी विधानसभा चुनाव के किसी भी बूथ को उठा लीजिए रैन्डेम्बली चेक कर लीजिए। काफी मतदाता या तो वोट नहीं डाल पाया या सूची में उसका नाम नहीं था। चुनाव आयोग बताएं कि उत्तर प्रदेश में कितने लोग वोट नहीं डाल पाए।

Exit mobile version