Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

देशभर में प्रचंड बहुमत से जीत रही भाजपा: विष्णुदेव साय

CM Vishnudev Sai

CM Vishnudev Sai

जमशेदपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Sai) ने कहा कि देशभर में भाजपा प्रचंड बहुमत से जीत रही है। झारखंड में सभी सीटें एनडीए गठबंधन के झोली में जाएगी, वहीं छत्तीसगढ़ राज्य के पूरी सीटें भी भाजपा के झोली में जाने की बातें उन्होंने कही। विष्णुदेव साय गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

उन्होंने (CM Sai) कहा कि छत्तीसगढ़ और झारखंड राज्य में नक्सल को ख़त्म करना भी भाजपा सरकार की दें है लेकिन झारखंड के वर्तमान मे सरकार के नीतियों के कारण फिर से नक्सलवाद फिर स्वागत पनप रहा है।

उन्होंने (CM Sai) राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर टिप्पणी करते हुए कहा की जिस राज्य का मुख्यमंत्री ही भ्रष्टाचार के आरोप मे जेल मे है तो इससे बड़ा दुर्भाग्य और क्या हो सकता है।

रियलमी ने जीटी 6टी बाजार में उतारा, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

भाजपा पर जात पात के राजनीती के सवाल पर उन्होंने कहा की वें खुद आदिवासी समुदाय से हैं और आदिवासी से बड़ा हिन्दू कोई नहीं होता है, इसलिए ये कोई मुद्दा ही नहीं है, साथ ही कहा कि इंडी गठबंधन के झूठ को जनता समझ गई है और इस कारण ये गठबंधन फ्लॉप है।

Exit mobile version