Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

भाजपा किसानों के के हितों के लिए कार्य कर रही है : नितिन अग्रवाल

उत्तर प्रदेश विधान सभा के उपाध्यक्ष नितिन अग्रवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश में ही नहीं वरन पूरे देश के किसानों के हितों को साधकर कार्य कर रही है, जबकि अन्य पार्टियां किसान मुद्दों को लेकर अपनी राजनीति चमका रही हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाना चाहती है, जबकि और अन्य पार्टियां जातिवाद की राजनीति कर रही हैं और किसानों के मुद्दों पर राजनीतिक रोटियां सेंक रहे हैं।

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी व सपा के गठबंधन पर उन्होंने कहा कि ओम प्रकाश राजभर इतने दिनों से पार्टी खोज रहे थे उन्हें मिल गई। इस गठबंधन से भाजपा बेफिक्र है।सपा, बसपा और कांग्रेस परिवारवाद को बढ़ावा देती हैं। कांग्रेस में 40 फीसदी महिलाओं को टिकट देने की घोषणा पर उन्होंने तंज कसा। उन्होंने कहा कि वह पार्टी महिलाओं को सम्मान देने की बात कर रही है, जिसे स्वयं महिलाएं छोड़ कर जा रही हैं।

सपा-बसपा सरकारें चीनी मिलें बेचतीं थीं, भाजपा करा रही है पुनर्निर्माण : योगी

उन्होंने कहा कि दलों को जातिवाद की राजनीति से ऊपर उठकर सोचना चाहिए ताकि नई पीढ़ी को राजनीति का स्वच्छ रास्ता मिल सके। अब तक के चुनावों में प्रदेश की जनता ने राष्ट्रवाद की राजनीति को बढ़ावा देने वालों का साथ दिया है और जातिवाद की राजनीति करने वालों को बाहर का रास्ता दिखाया है।

Exit mobile version