• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शादी समारोह में हर्ष फायरिंग, BJP नेता के सीने में लगी गोली; मौत

Writer D by Writer D
28/11/2025
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, बिजनौर
0
BJP leader Dharmendra Bhati was shot during celebratory firing.

BJP leader Dharmendra Bhati was shot during celebratory firing.

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बुलंदशहर। जिले में एक विवाह समारोह में हर्ष फायरिंग में एक भाजपा नेता धर्मेंद्र भाटी (Dharmendra Bhati ) को गोली लग गई। गोली लगते ही शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में कुछ लोग घायल धर्मेंद्र भाटी को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। खुशी का माहौल पल भर में गम में बदल गया।

बुलंदशहर के ककोड़ कस्बे से दूल्हा शिवम की बारात चोला थाना क्षेत्र के खानपुर गांव पहुंची थी। विवाह की रस्में शुरू होने वाली थीं।इसी दौरान, वधू पक्ष के परिवार में शामिल खानपुर निवासी सुग्रीव सोलंकी ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग शुरू कर दी।

बताया जा रहा है कि सुग्रीव सोलंकी ने कई बार फायर किए। अचानक, उनकी पिस्टल में गोली फंस गई। उन्होंने बार-बार ट्रिगर दबाने का प्रयास किया, लेकिन पिस्टल नहीं चली। इसी बीच, अचानक पिस्टल से गोली चल गई। यह गोली पास ही कुर्सी पर बैठे अजय नगर निवासी भाजपा नेता धर्मेंद्र भाटी (Dharmendra Bhati ) को जा लगी। गोली धर्मेंद्र भाटी के हाथ को चीरती हुई सीधे उनके सीने में धंस गई। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही धर्मेंद्र की मौत हो गई।

घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही बुलंदशहर एसपी सिटी शंकर प्रसाद भी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने तत्काल आरोपी सुग्रीव सोलंकी को गिरफ्तार करने के आदेश दिए। मौके पर पहुंची पुलिस ने धर्मेंद्र भाटी (Dharmendra Bhati ) के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। धर्मेंद्र भाटी भाजपा के जिला मंत्री रह चुके हैं और पार्टी से अब भी जुड़े थे।

चोला थाना प्रभारी बलराम सिंह सेंगर ने इस संबंध में बताया कि आरोपी सुग्रीव सोलंकी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभी परिजनों की तरफ से तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलते ही तत्काल सुग्रीव सोलंकी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा और सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Tags: Dharmendra Bhati
Previous Post

आज मार्गी होंगे शनि देव, इन राशिवालों के जीवन में आ सकता है तूफान!

Next Post

फिर बढ़ गए सोने के भाव, चांदी भी इतराई

Writer D

Writer D

Related Posts

Atal residential schools
उत्तर प्रदेश

अटल आवासीय विद्यालयों ने रचा इतिहास, पहली ही CBSE बोर्ड परीक्षा में 93.15% परिणाम

16/04/2026
CM Dhami
Main Slider

नारी शक्ति से ही राष्ट्र प्रगति संभव: धामी

16/04/2026
cm yogi
उत्तर प्रदेश

समय पर पुलिस भर्ती, ट्रेनिंग व सुविधाओं से बना सुरक्षा का बेहतर माहौल: सीएम योगी

16/04/2026
Noida Violence
Main Slider

नोएडा हिंसा में निकला पाकिस्तान कनेक्शन, गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नर ने किया खुलासा

16/04/2026
Main Slider

गोमाता को कटने और हिंदुओं को बंटने नहीं देंगे, बंगाल को फिर बनाएंगे कल्चरल कैपिटल

16/04/2026
Next Post
Gold

फिर बढ़ गए सोने के भाव, चांदी भी इतराई

यह भी पढ़ें

murder

देवर ने फावड़े से गला काटकर की भाभी की हत्या

11/07/2022
road accident in maxico

ट्रक और वैन की टक्कर के बाद लगी आग, 26 लोगों की मौत

15/05/2023
आंध्र में कोरोना

आंध्र में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2.81 लाख के पार, 24 घंटे में 8,732 नए मामले सामने आए

15/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version