Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

भाजपा के वरिष्ठ नेता दिनेश सिंह बब्बू का निधन

Dinesh Singh

Dinesh Singh

जौनपुर। जिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता दिनेश सिंह बब्बू (Dinesh Singh) का मंगलवार को लखनऊ स्थित मेदान्ता अस्पताल में हृदय गति रूकने से निधन हो गया। वे लगभग वर्ष 65 के थे।

श्री सिंह (Dinesh Singh) पूर्व सांसद स्वर्गीय राज केसर सिंह जिले के ज्येष्ठ पुत्र थे। राज केसर सिंह मछली शहर लोकसभा क्षेत्र से 1977 और जौनपुर लोकसभा क्षेत्र से 1996 में भाजपा से सांसद चुने गए थे। श्री दिनेश कुमार सिंह बब्बू का हाल ही में हृदय का आपरेशन हुआ था।

‘मुख्यमंत्री हाजिर हो…’, हाईकोर्ट ने FIR खारिज करने से किया इनकार

प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चंद्र यादव, राज्यसभा की संसद सीमा द्विवेदी , महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपा शंकर सिंह, पूर्व सांसद धनंजय सिंह, पूर्व सांसद एवं एमएलसी विद्यासागर सोनकर, समेत भाजपा के कई नेताओं ने श्री सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

Exit mobile version