Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

घर से अपहरण कर युवती के साथ गैंगरेप,  BJP नेता का बेटा गिरफ्तार

Rape

Rape

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में एक युवती के साथ गैंगरेप का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता का आरोप है कि भाजपा नेता बलदेव राज पासवाप के बेटे ने अपने चार अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर उसका अपहरण कर लिया। इसके बाद घर से 500 मीटर दूर ले जाकर दुराचार की वारदात को अंजाम दिया गया।

शोर मचाने आरोपी मौके से जानमाल की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने पांचों आरोपियों पर केस दर्ज करते हुए भाजपा नेता के पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य की तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही हैं।

यह पूरा मामला कटरा बाजार थाना क्षेत्र के एक गांव का है। पीड़ित युवती के पिता ने बताया कि मंगलवार रात उसकी बेटी घर के बाहर मड़हे में सो रही थी। रात में भाजपा नेता बलदेव राज पासवान के पुत्र मनीष अपने चार अन्य सहयोगियों के साथ गाड़ी लेकर पहुंचा। पीड़िता के मुंह में कपड़ा ठूंसकर जबरन गांव से दूर चीनी मिल के पास उसे उठा ले गए।

मुखबिरी के शक में दो पक्षों के बीच हुई फायरिंग, दो महिलाओं की मौत

जहां पर मनीष व दीपक पाठक, शानू, कृष्णा व एक अन्य ने उसके साथ दुराचार किया। मौका पाकर उसने अपने मोबाइल फोन से भाई के पास फोन किया। तो इन लोगों द्वारा फोन छीनकर स्विच ऑफ कर दिया गया।

भाजपा नेता एक ग्राम पंचायत से प्रधानी का चुनाव भी लड़ रहे हैं और एक दिन पूर्व गांव में प्रचार करने आए थे। इस संबंध में सीओ कर्नलगंज मुन्ना उपाध्याय ने बताया की कटरा थानाक्षेत्र के एक गांव में एक युवती के साथ दुराचार का मामला प्रकाश में आया है।

गांव की बहू बनी निर्विरोध ग्राम प्रधान, पढ़ी-लिखी महिला बनी ग्रामीणों की पहली पसंद

पीड़ित की सूचना पर पुलिस ने 5 लोगों पर केस दर्ज करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए महिला अस्पताल भेजा गया है और पुलिस द्वारा अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Exit mobile version