• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भाजपा नेता संतोष सिंह सपा में शामिल, बोले- गलत नीतियों की वजह से छोड़ी पार्टी

Writer D by Writer D
16/12/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, रामपुर
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रामपुर(मुजाहिद खाँ)। कई वर्षों तक भाजपा में रहे केंद्रीय उपभोक्ता सहकारी भण्डार रामपुर के चेयरमैन सरदार सन्तोष सिंह खेहरा एडवोकेट ने सैंकड़ो समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी कार्यालय पहुंचकर सपा की सदस्यता ग्रहण की।

सपा कार्यालय पहुँचने से पहले सन्तोष सिंह खेहरा सपा सांसद क़द्दावर नेता मोहम्मद आज़म खान के आवास पहुँचे जहाँ उनकी पत्नी शहर विधायक डॉ तज़ीन फात्मा के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया और पार्टी के प्रति वफादारी का आश्वासन दिया।

36, बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र निवासी सरदार सन्तोष सिंह खेहरा एडवोकेट, केंद्रीय उपभोक्ता सहकारी भण्डार रामपुर के चेयरमैन भाजपा छोड़कर बुधवार को सैंकड़ो समर्थकों के साथ दर्जनों गाड़ियों के काफिले के साथ सपा के मुख्य कार्यालय दारुल आवाम पहुंचे। ढोल नगाड़ो और सैंकड़ो समर्थकों के साथ पहुँचे संतोष सिंह खेहरा का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। सपा दफ्तर के मीटिंग हाल में सैंकड़ो लोगो के बीच सपा जिलाध्यक्ष विरेन्द्र गोयल ने  समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। इस मौके पर संतोष सिंह खेहरा ने पार्टी के सभी सम्मानित नेताओ और अपनी टीम का धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया।

ज्ञात रहे भाजपा के पूर्व नेता संतोख सिंह खेहरा ने सोमवार को ही भाजपा से इस्तीफा दिया था। बता दें 20 से 25 वर्षों से ज़्यादा लंबे अरसे से संतोष सिंह खेहरा भारतीय जनता पार्टी में अपनी सेवाएं दे रहे थे संतोष सिंह खेहरा का आरोप है कि भाजपा के राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख ने उनके साथ गद्दारी की है उनके साथ धोखा किया है इसलिए पार्टी की गलत नीतियों की वजह से भारतीय जनता पार्टी छोड़कर सपा सांसद क़द्दावर नेता आज़म खान में विश्वास जताते हुए समाजवादी पार्टी में शामिल हुए हैं। अपने सम्बोधन में संतोख सिंह खेहरा ने समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने की रणनीति बताते हुए कहा कि बहुमत के साथ समाजवादी पार्टी की सरकार बनाएंगे भारतीय जनता पार्टी को हटाएंगे। भारतीय जनता पार्टी में घुटन महसूस होती है।

इस मौके पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता जस्सा सिंह ने भी अपने सम्बोधन में संतोख सिंह खेहरा का पार्टी में स्वागत करते हुए सपा सांसद क़द्दावर नेता आज़म खान में आस्था जताने पर धन्यवाद कहा। जिला पंचायत सदस्य सरदार अमरजीत सिंह ने भी अपने सम्बोधन में स्वागत करते हुए सही समय पर सही फैसला बताया और सपा की टीम में शामिल होना मज़बूत क़दम बताया।

सपा नेता सरदार लखविंदर सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि हमारे भाई संतोष सिंह खेहरा जो भाजपा में 20 से 25 साल पुराने सिपाही थे लेकिन भाजपा ने नज़र अंदाज़ किया जिस पर उन्होंने सपा सांसद क़द्दावर नेता मोहम्मद आजम खान की उपलब्धियों और जिले व प्रदेश में किए गए ऐतेहासिक विकास कार्यों के साथ समाजवादी पार्टी की नीतियों और सभी धर्मों को साथ लेकर चलने से प्रोत्साहित होकर खुशी से सपा का दामन थामा है। जिसका हम सभी लोगों की तरफ समाजवादी परिवार का हिस्सा बनने पर उनका वेलकम किया है और हमारी ताकत बढ़ गई है इस बार सपा बहुमत से सरकार बनाएगी। और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में 2022 में सपा की सरकार बनेगी।

जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र गोयल ने अपने सम्बोधन में सन्तोष सिंह खेहरा का स्वागत करते हुए समाजवादी पार्टी की नीतियों से अवगत कराया और सभी से 2022 विधानसभा चुनाव को लेकर जी जान से जुट जाने का आह्वान किया और भाजपा को प्रदेश से उखाड़ फेंकने को कहा। आख़िर में अध्यक्षता कर रहे फिरासत अली खान ने कार्यक्रम के सफलता पूर्वक समापन पर सभी का धन्यवाद किया।

कार्यक्रम में मुख्य लोगो में जिला पंचायत सदस्य अमरजीत सिंह, सपा नेता सरदार जस्सा सिंह, सपा नेता सरदार लखविंदर सिंह, जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र गोयल मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता फिरासत अली खान ने की और कार्यक्रम का संचालन फरहान खान ने किया।

वहीं इसी मौक़े पर सपा सांसद मोहम्मद आज़म खान की संस्तुति पर बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी आरिफ अरोमा को जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गोयल ने घोषित किया जिस पर सभी ने फूल मालाएं पहनाकर मुबारक बाद दी।

इस मौक़े पर नगर पंचायत शाहबाद चैयरमैन पति पूर्व चेयरमैन मतलूब अंसारी, बिलासपुर नगर पंचायत चैयरमैन मोहम्मद हसन खान, पूर्व विधायक विजय सिंह, अम्बरीश पटेल, राधे श्याम राही, अनिल सागर, प्रमोद गंगवार, हरज्ञान सिंह यादव, उबैद उल हक़, अनवर खान, मुराद कलीम, फैजान खान, ज़िया अहमद, वसीम हाशमी,अता उर रहमान, ओमेन्द्र चौहान, सुल्तान सिंह, सरदार उज्ज्वल सिंह दीदार, साबी, शाहवेज़ खान, अज़ीज़ अहमद, रानू खान, रुही खानम, अनीता यादव के अलावा पदाधिकारी कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे

Tags: azam khanRampur NewsSamajwadi partySantosh Singhtanzeen fatimaup news
Previous Post

डीएम रविंद्र कुमार मांदड़ और पुलिस अधीक्षक ने जिला जेल का किया औचक निरीक्षण

Next Post

पहले हर क्षेत्र में थे पीछे, अब उत्तर प्रदेश चल रहा सबसे आगे : योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Aloo Bhujia
Main Slider

होली पर घर पर ही बनाएं आलू भुजिया सेव, रंगों के साथ लगाएं स्वाद का तड़का

03/03/2026
Holi
Main Slider

होली के दिन करें ये उपाय, घर में आएगी सुख-समृद्धि और खुशहाली

03/03/2026
Chandra Grahan
Main Slider

आज लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, दिल्ली समेत बड़े शहरों में कब देगा दिखाई?

03/03/2026
Laptop
Main Slider

लैपटॉप की स्क्रीन पर लग गए हैं स्क्रैच, इन ट्रिक्स से हटाएं

03/03/2026
Festival Economy
उत्तर प्रदेश

यूपी में ‘फेस्टिवल इकोनॉमी’ बनी आर्थिक इंजन

02/03/2026
Next Post

पहले हर क्षेत्र में थे पीछे, अब उत्तर प्रदेश चल रहा सबसे आगे : योगी

यह भी पढ़ें

सीमेंट व्यापारी की मौत

बागपत : सीमेंट कारोबारी की हत्या में एक आरोपी गिरफ्तार

24/10/2020
akhilesh yadav

चुनाव में भाजपा ने सत्ता के दुरुपयाेग के रिकार्ड तोड़ दिये : अखिलेश यादव

09/04/2022

‘केयूर शेठ का इनिशिएटिव ‘बप्पा का मान, आपका सम्मान’ बहुत इम्पोर्टेन्ट है’ , मुनमुन दत्ता

13/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version