Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

भाजपा नेता को बदमाशों ने मारी गोली, हालत गंभीर

BJP leader shot by miscreants

BJP leader shot by miscreants

मैनपुरी। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जाति युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष गौतम कथरिया (BJP Leader Gautam Katheriya) को हमलावरों ने गोली (shot) मार दी। जानकारी के मुताबिक पहले से घात लगाए बैठे हमलवरों ने गोली मार कर घायल कर दिया।

गोली भाजपा नेता के कंधे के पास लगने से गंभीर रुप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल भर्ती कराया। गम्भीर हालत को देखते हुए आगरा रेफर कर दिया गया।

भोगांव थाना क्षेत्र के निवासी गौतम कठेरिया 18 जून की रात दवा लेने मैनपुरी आए थे। वह दवा लेकर अपने घर भोगांव लौट रहे थे। तभी मैनपुरी-भोगांव मार्ग पर स्थित ललूपुरा गांव के पास अज्ञात हमलावरों ने भाजपा नेता पर फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली भाजपा नेता के कंधे के पास लगी। जिससे वह घायल होकर गिर पड़े। जहां से ग्रामीणों और राहगीरों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल लाया गया। जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए आगरा रेफर कर दिया गया।

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

हमलवरों के हमले की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित और अपर पुलिस अधीक्षक मधुबन कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण कर घायल का हालचाल लेने अस्पताल पहुंचे।

पुलिस ने जनपद में चेकिंग अभियान चलाकर हमलावरों की तलाश शुरू की। मौके पर पहुंचे एसपी ने बताया जानकारी जुटाई जा रही है कि हमला किसने किया। वहीं एसपी ने तहरीर मिलने के बाद आरोपियों पर कठोर से कठोर कार्रवाई करने की बात कही है।

Exit mobile version