Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

बीजेपी नेता के भतीजे को सरेबाजार मारी गोली, हालत गंभीर

Shot

Shot

मऊ। यूपी के मऊ स्थित भीटी बाजार में बुधवार दोपहार बाद राशन की दुकान पर खड़े भाजपा नेता के भतीजे को मामूली विवाद में गोली (Shot) मार दी गई। जांघ में गोली लगने से घायल युवक भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मुन्ना दूबे का भतीजा है। उसे वाराणसी रेफर किया गया है। गोली मारने का आरोपी मुख्तार अंसारी गिरोह से जुड़ा है। वह हाल ही में जमानत पर जेल से बाहर आया है।

वारदात को अंजाम देने के बाद अपने साथी संग फरार हो गया। सरेआम घटी इस घटना से भीटी बाजार में दहशत का माहौल हो गया। शहर कोतवाली क्षेत्र के भीटी निवासी अजय दूबे (27) पुत्र अशोक कुमार दुबे ने बताया कि बुधवार की दोपहर बाद करीब तीन बजे वह घर का सामान खरीदने के लिए बाहर निकला था।

वह भीटी के पांडेय कटरा में पहुंचकर किराने की दुकान से सामान ले रहा था। आरोप लगाया कि वहां पर मौजूद पंकज सिंह से किसी बात को लेकर कहासुनी होने लगी। इस पंकज ने पिस्टल निकाली और अजय पर गोली चला दी। गोली अजय के दाहिने जांघ में लगी। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी की स्थिति हो गई।

T20: भारत ने बांग्लादेश को पांच रनों से दी मात, सेमीफाइनल की राह हुई आसान

सूचना पर शहर कोतवाल संजय त्रिपाठी, घायल का भाई अभिनंदन मौके पर पहुंचे और आननफानन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। भाजपा नेता के भतीजे को गोली मारने की सूचना पर सीओ धनंजय मिश्रा अस्पताल पहुंचे और घायल से जानकारी ली।

उन्होंने बताया कि गोली मारने वाले बदमाश पंकज सिंह का संबंध माफिया अंसारी मुख्तार गिरोह से है। एक माह पहले अवैध असलहा के मामले में गिरफ्तार किया गया था। पिछले दिनों वह जमानत पर रिहा हुआ था। उधर घायल की गंभीर स्थिति देखते हुए चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया।

Exit mobile version