• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अपर्णा और संघमित्रा को BJP ने बनाया पोस्टर गर्ल, दिया नारा “बेटियां वहां सम्मान और सुरक्षा जहां”

Writer D by Writer D
19/01/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाराणसी। प्रदेश विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ दल भाजपा को घेरने के लिए विपक्षी दलों का बेमेल गठबंधन का दौर चल रहा है। वहीं, भाजपा में भी विरोधी दलों के असंतुष्ट नेताओं और उनके परिजनों का आने का क्रम बना हुआ है।

पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में ऐसे नेताओं को शामिल कराया जा रहा है। बुधवार को प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के सरंक्षक मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव भी भाजपा में शामिल हो गई।

अपर्णा यादव ने प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ली। अपर्णा के भाजपा में शामिल होने के बाद भाजपा ने उन्हें और योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे स्वामी प्रसाद मौर्य की सांसद पुत्री संघमित्रा मौर्य को पार्टी का पोस्टर गर्ल बना दिया है।

शाम को पोस्टर सोशल मीडिया में तेजी से वायरल होता रहा। पोस्टर में नारा दिया गया है “बेटियां वहां… सम्मान और सुरक्षा जहां”। पोस्टर के जरिये भाजपा ने एक तीर से कई सियासी निशाना साधा है।

बताते चलें, संघमित्रा मौर्य फिलहाल बदायूं सीट से भाजपा की सांसद हैं। उन्होंने 2019 के लोकसभा चुनाव में अखिलेश यादव के चचेरे भाई धर्मेन्द्र यादव को हरा दिया था। अपर्णा यादव का भले ही बड़ा राजनीतिक कद नही है। लेकिन भाजपा में उनका जाना पारिवारिक तनाव को बताता है। अपर्णा के बहाने भाजपा सपा अध्यक्ष पर निशाना साधेगी।

उधर,अखिलेश यादव ने अपर्णा के भाजपा में शामिल होने पर उन्हें बधाई दी। कहा कि नेता जी ने उन्हें काफी समझाने की कोशिश की थी। अखिलेश यादव सरकार के कार्यकाल के अंतिम दिनों में जिस तरह उनके परिवार में कलह मची और परिवार बिखरा उसका असर चुनावी नतीजों में दिखाई दिया था। वैसा ही उम्मीद फिर जताई जा रही है।

Tags: aparna yadavbjpLucknow Newsposter girlsanghmitra maurya
Previous Post

चीनी सेना ने भारतीय युवक को बनाया बंदी, सांसद ने लगाई केंद्र से मदद की गुहार

Next Post

दुष्कर्म आरोपी ने पुलिस पर की फायरिंग, मुठभेड़ में पैर पर लगी गोली

Writer D

Writer D

Related Posts

Makeup
Main Slider

घर पर ही इस तरह से करें मेकअप, मिलेगा पार्लर जैसा लुक

08/11/2025
De-Tan
Main Slider

एलोवेरा की मदद से करें फेशियल, घर पर ही मिलेगा पार्लर जैसा ग्लो

08/11/2025
Hair Oil
Main Slider

बालों में न लगाए ये तेल, उड़ा देंगे सिर के हेयर

08/11/2025
Bleach
Main Slider

फेस पर ब्लीच लगाने के बाद होती हैं जलन, तो ट्राई करें ये हैक्स

08/11/2025
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

एके शर्मा करेंगे नेशनल अर्बन कॉन्क्लेव में प्रतिभाग

07/11/2025
Next Post

दुष्कर्म आरोपी ने पुलिस पर की फायरिंग, मुठभेड़ में पैर पर लगी गोली

यह भी पढ़ें

Cylinder explosion

दुकान में एक के बाद एक चार सिलिंडरों में हुआ विस्फोट, बाजार में मचा हड़कंप

21/03/2021
Project Alankar

योगी सरकार का ‘प्रोजेक्ट अलंकार’ बना दूसरे प्रदेशों के लिए मॉडल

25/05/2025
winter care tips

सर्दियों में भूलकर भी न करें ये गलतियां

13/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version