Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

”कमल शक्ति अभियान” के तहत’ BJP महिला मोर्चा ने CM को भेंट किया कमल के फूल का प्रतीक चिह्न

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महिला मोर्चा के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को मुलाकात की।

मंदिर में हुई मुलाकात के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को भाजपा के चुनाव चिह्न कमल के फूल का प्रतीक भेंट किया। यह मुलाकात ”कमल शक्ति अभियान” के तहत हुई।

गोरखनाथ मंदिर पहुंची महिला पदाधिकारियों से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका हौसला बढ़ाया। पार्टी हित में चलाये जा रहे अभियानों में पूरी शिद्दत के साथ खड़े और सक्रिय रहने की नसीहत दी।

जब तक आशीष मिश्रा के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती, भूख हड़ताल पर बैठूंगा : सिद्धू

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती रेखा गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती अस्मिता चंद, क्षेत्रीय अध्यक्ष गोरखपुर श्रीमती अमिता गुप्ता आदि मौजूद रही।

Exit mobile version