Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

गाजे-बाजे के साथ निकाली गई भाजपा महिला मोर्चा की रैली

नवाबगंज (गोंडा)।  नवाबगंज कस्बे में भाजपा महिला मोर्चा (bjpmahila morcha) की महिलाओं ने मनकापुर विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी व समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री के समर्थन में रैली निकाली।

इस दौरान महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष रीता जायसवाल नें बताया कि महिलाओं की सुरक्षा, उन्नति और सशक्तिकरण के लिए केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार के द्वारा किए गए कार्यों के प्रति लोगों में जागरूकता लानें तथा महिलाओं के सम्मान के लिए प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बनाने के लिए लोगों से समर्थन की अपील की जा रही है।

इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा की महिलाओं नें योगी मोदी के समर्थन में नारे लगाते हुए लोगों से भाजपा प्रत्याशी को जिताने की अपील की। सैकड़ों की संख्या में महिला मोर्चा की महिलाओं ने पडाव मोहल्ले के भाजपा कार्यालय से गाजे बाजे के साथ पैदल रैली निकाल कर कस्बे के घंटाघर होते हुए पूरे नगर का भ्रमण किया।

समाज कल्याण मंत्री के पीआरओ वेद प्रकाश दूवे नें बताया कि भाजपा की प्रदेश सरकार के द्वारा किए गए जनकल्याण कारी कार्यों से जनता पूरी तरह भाजपा के साथ है। मनकापुर विधानसभा क्षेत्र में जनता का अपार जनसमर्थन मिल रहा है।

जिले की सभी सीटों पर पार्टी की जीत निश्चित है। देश की आधी आबादी (महिलाएं) पूरी तरह से भाजपा के साथ हैं।

इस मौके पर भाजपा ग्रामीण मंडल की अध्यक्ष पिंकी वर्मा, वजीरगंज से रीता सिंह, मनकापुर से नीलम सिंह महिलाओं की नेतृत्व कर रही थी।

Exit mobile version