Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

जिला मुख्यालयों पर भाजपा महिला मोर्चा का विरोध प्रदर्शन स्थगित

Pankaj Chaudhary

Pankaj Chaudhary

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (BJP) महिला मोर्चा की ओर से बुधवार को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर होने वाले विरोध प्रदर्शन को स्थगित कर दिया गया है। भाजपा नेता व महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव के निधन के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी (Pankaj Chaudhary) के निर्देश पर भाजपा महिला मोर्चा का विरोध कार्यक्रम स्थगित किया गया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवार के साथ है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

उल्लेखनीय है कि समाजवादी पार्टी के सांसद व द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति की गई अमर्यादित एवं अशोभनीय टिप्पणी के विरोध में प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर भाजपा का विरोध प्रदर्शन का कार्यक्रम तय था।

Exit mobile version