भाजपा विधायक अलका राय का पत्र हो रहा वायरल, मुख्‍तार अंसारी को बचाने का आरोप

भाजपा नेता और कृष्‍णानंद राय की पत्‍नी और वर्तमान में विधायक अलका राय का कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी और राहुल को लिखा एक पत्र वायरल हो रहा है। इस पत्र में पंजाब से कई मामलों में वांछित मुख्‍तार अंसारी के जेल से पेशी के लिए यूपी न भेजे जाने को लेकर आरोप लगाया गया है। आरोप यह भी लगाया गया है कि कुख्‍यात अपराधी को पंजाब सरकार बचाने की कोशिश कर रही है।

तेजस्वी ने की मुंगेर डीएम-एसपी को तत्काल हटाने की मांग, कही यह बात

वायरल हो रहा पत्र प्रियंका गांधी वाड्रा, राष्‍ट्रीय महासचिव के नाम प्रेषित है। हालांकि पत्र की सत्‍यता को लेकर कुछ स्‍पष्‍ट नहीं हो सका है। पत्र को लेकर जागरण ने विधायक अलका राय से बात करने की कोशिश की गई लेकिन उनका फोन रिसीव नहीं हो सका। वहीं उनके पुत्र पियूष राय ने जागरण को बताया कि कल ही इस बाबत कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को पत्र उनकी मां ने प्रेषित किया है।

लोकतंत्र में मतदान सिर्फ अधिकार नहीं, जिम्मेदारी भी है : नीतीश

वायरल हो रहे पत्र में लिखा है कि- आदरणीय महोदया, सादर नमस्कार, मेरा नाम अलका राय है, मैं विधवा हूं और विगत 14 वर्षों से मैं अपने पति व लोकप्रिय विधायक रहे स्वर्गीय श्री कृष्णानंद राय की नृशंस हत्या के विरुद्ध इंसाफ की लड़ाई लड़ रही हूं। उस जुल्मी के खिलाफ जिसे आज आपके पार्टी और पंजाब राज्य में आप की सरकार खुला संरक्षण दे रही है। उत्तर प्रदेश की तमाम अदालतों से मुख्तार अंसारी को तलब किया जा रहा है, परंतु पंजाब सरकार उसे उत्तर प्रदेश भेजने को तैयार नहीं है। हर बार कोई न कोई बहाना बनाकर मुझे और मुझ जैसे सैकड़ों लोगों को हिसाब से वंचित किया जा रहा है।

अंग्रेजी शिक्षकों में से 85 फीसदी अपना इंट्रोडक्शन देने में ही हुये फेल

यह बेहद शर्मनाक है कि आप की राजनीतिक पार्टी और उसके नेतृत्व की सरकार इतनी निर्दयता के साथ मुख्तार अंसारी जैसे दुर्दांत अपराधी के साथ खुलकर खड़ी है। कोई भी यह स्वीकार नहीं करेगा कि यह सब कुछ आपकी और राहुल जी की जानकारी के बगैर हो रहा है। मुख्तार अंसारी पेशेवर अपराधी है उसने तमाम निर्दोषों की बेरहमी से हत्या की है।

सीबीएसई : इन छात्रों को मिलेगा पास होने का एक और मौका

अनेक माताओं बहनों का उसने सुहाग उजाड़ा है तो तमाम बच्चों के सिर से उसने पिता का साया छीना है। प्रत्येक पीड़ित को उस क्षण की प्रतीक्षा है जब मुख्तार जैसे दुर्दांत अपराधी को उसके किए की कड़ी सजा मिलेगी। इंसाफ की आस में हमारा हर दिन और हर रात तिल-तिल कर गुजर रहा है। आप खुद भी एक महिला हैं ऐसे में मेरा आपसे विनम्रता से सवाल है कि आप ऐसा क्यों कर रही है? क्या आपको हम जैसी अबलाओं का दर्द नहीं दिख रहा है।

 

Exit mobile version