Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

बीजेपी विधायक ने शिवसेना नेता को मारी गोली, आरोपी गिरफ्तार

Ganpat Gaikwad

Ganpat Gaikwad, Mahesh Gaikwad

उल्हासनगर। महाराष्ट्र के उल्हासनगर में शुक्रवार देर रात शिवसेना नेता (शिंदे गुट) महेश गायकवाड़ (Mahesh Gaikwad) को गोली मारने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पर हिल लाइन पुलिस स्टेशन में एक वरिष्ठ पुलिसकर्मी के केबिन में शिवसेना नेता को गोली मारी गयी। इस मामले में भाजपा विधायक गणपत गायकवाड़ (Ganpat Gaikwad) को गिरफ्तार किया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उल्हासनगर के हिल लाइन पुलिस स्टेशन में दो राजनेता और उनके समर्थक लंबे समय से चले आ रहे भूमि विवाद पर शिकायत दर्ज कराने के लिए एकत्र हुए थे।

इस दौरान पुलिस स्टेशन में दोनों गुटों के जमकर बहस हुई और कथित तौर पर भाजपा विधायक गणपत गायकवाड़ (Ganpat Gaikwad) ने शिवसेना शिंदे गुट के नेता महेश गायकवाड़ पर गोलियां बरसा दीं। बताया जा रहा है कि गोलीबारी में महेश गायकवाड़ और शिंदे समर्थक राहुल पाटिल बुरी तरह घायल हुए हैं।

गोलीबारी के बाद महेश गायकवाड़ और राहुल पाटिल को तुरंत उपचार के लिए रात 11 बजे उल्हासनगर के मीरा अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने के बाद दोनों नेताओं को ठाणे के जुपिटर हॉस्पिटल में शिफ्ट कर दिया गया।

ट्रिपल मर्डर से थर्राया लखनऊ, जमीनी विवाद में तीन लोगों को गोलियों से भूना

सूत्रों की मानें तो महेश को विधायक गणपत गायकवाड़ (Ganpat Gaikwad) ने कुल चार गोलियां मारी हैं। घटना के तुरंत बाद पुलिस ने आरोपी भाजपा विधायक को तुरंत हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया।

Exit mobile version