Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

देवरिया सदर से बीजेपी विधायक जन्मेजय सिंह का निधन, पार्टी में शोक की लहर

जन्मेजय सिंह का निधन

जन्मेजय सिंह का निधन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में देवरिया सदर सीट से भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के विधायक जन्मेजय सिंह का लखनऊ के एक अस्पताल गुरूवार की देर रात हृदयाघात से निधन हो गया।

वह 75 वर्ष के थे।

आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि श्री सिंह को गुरूवार देर रात सीने में दर्द की शिकायत पर सिविल अस्पताल ले जाया गया था जहां हालत गंभीर होने पर उन्हे लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।

जान लेंगे भगवान गणेश की ये कथा तो नहीं पड़ेगी किसी तीर्थ में जाने की जरूरत

दिवगंत विधायक की कोरोना जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। वह देवरिया जिला मुख्यालय से 18 किमी दूर गौरीबाजार कस्बा के देवगांव के निवासी थे। उनका शव देवरिया लाया जा रहा है जहां उनकी अंत्येष्टि की जायेगी। उनके उनके तीन बेटे और चार बेटियां हैं।

सात जुलाई 1945 को जन्मे श्री सिंह ने पिछले महीने ही अपना 75वां जन्मदिन मनाया था। वह विधानसभा के मौजूदा सत्र में भाग लेने लखनऊ आये थे।

श्री सिंह भाजपा के टिकट पर 2012 में 16वीं और 2017 में 17वीं विधानसभा के चुनाव में विजयी रहे है।

Exit mobile version