Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

भाजपा विधायक मानवेंद्र सिंह का निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार

Manvendra Singh

Manvendra Singh

शाहजहांपुर। जिले के ददरौल विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक मानवेंद्र सिंह ( Manvendra Singh) का शुक्रवार दोपहर दिल्ली के एक अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। 70 साल के मानवेंद्र सिंह लंबे समय से लिवर रोग से पीड़ित थे। उनके निधन की खबर मिलते ही उनके समर्थकों और भाजपाइयों में शोक की लहर दौड़ गई।

कांग्रेस से भाजपा में आए मानवेंद्र सिंह ( Manvendra Singh) ददरौल विधानसभा से 2017 में चुनाव जीते थे। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने सपा प्रत्याशी राजेश वर्मा को हराया था। पिछले कुछ समय से उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा था। लिवर की बीमारी से ग्रसित होने के चलते वह काफी कमजोर हो गए थे।

मखौड़ा धाम में पुत्रेष्ठि यज्ञ से प्राप्त खीर को खाने के बाद हुआ था श्रीराम का जन्म

भाजपा विधायक उपचार दिल्ली के एक अस्पताल में चल रहा था। इसके चलते वह क्षेत्र में सक्रिय भी नहीं थे। शुक्रवार को दिल्ली में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की सूचना के बाद जिले के लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया है। विधायक अपने विनम्र स्वभाव के चलते हुए लोगों से जुड़े हुए थे।

बताया जा रहा है कि शाम करीब पांच बजे तक उनका पार्थिव शरीर यहां पहुंचेगा। लंबे समय तक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रहे मानवेंद्र सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष भी रह चुके थे। उनके निधन पर सभी दलों के नेताओं ने शोक जताया है।

Exit mobile version