Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

BJP विधायक की फिसली जुबान, ममता बनर्जी को बताया लंकिनी, अखिलेश को औरंगजेब

surendra singh

surendra singh

विवादित बयानों से चर्चा में बने रहने वाले बलिया के बेरिया से बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह ने गुरुवार को मीडिया से बात करते हुए विधायक सुरेंद्र सिंह ने विपक्ष पर निशाना साधा।

इस दौरान उन्होंने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष औरंगजेब के पदचिह्नों पर चल रहे हैं। कांग्रेस की संरक्षक एवं अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी के पास भारतीय सभ्यता और संस्कृति का अभाव है। वो तो सुख सुविधा के लिए भारत की धरती पर आने वाली महिला हैं जो परोक्ष रूप से भारत की राजनीति की ऐसी निर्जीव पार्टी की अध्यक्ष हो गईं जिसका भारत दंश झेल रहा है।

ममता बनर्जी के बारे में सुरेंद्र सिंह ने कहा कि पश्चिमी बंगाल में राजनीतिक लंकिनी पैदा हो गई है, जो गुंडों और सरकारी तंत्र के सहयोग से फिर सत्ता पर काबिज होने में सफल हो गईं। अब कार्यकर्ता नहीं राजनैतिक सेना के रूप में कार्यकर्ताओं को काम करना पड़ेगा तभी रोहिंग्या और मुस्लिम आक्रांताओं को जवाब भारत की धरती पर दिया जा सकता है।

राज्यसभा 2.30 बजे तक के लिए स्थगित, कांग्रेस सांसद ने कहा- सरकार विपक्ष को बोलने नहीं दे रही

उन्होंने कहा कि लंका फतह होगा और लंकिनी मारी जाएगी। लंकिनी का विनाश करने वाले मोदी व योगी हैं। देश की जनता जागरूक हो चुकी है। इन्हें राम के रूप में मोदी और हनुमान के रूप में योगी मिल चुके हैं।

भाजपा विधायक ने कहा कि अपने पिता को जबरन अध्यक्ष पद से हटाकर अखिलेश यादव सपा के अध्यक्ष बन गए. जो अपने पिता का नहीं हुआ वह आमजन का क्या होगा। वर्ष 2003 में मऊ में सैकड़ों यादवों की हत्या हो गई, लेकिन सपा का कोई नेता संवेदना व्यक्त करने के लिए भी यादवों के घर नहीं पहुंचा कि कहीं मुसलमान नाराज न हो जाएं। ऐसे लोगों से यादव समाज का कल्याण होने वाला नहीं है।

Exit mobile version