• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उप्र विधान परिषद में भी भाजपा पूर्ण बहुमत की ओर अग्रसर

Writer D by Writer D
09/04/2022
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
bjp

bjp

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आगामी 12 अप्रैल को सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) विधानमंडल के दोनों सदनों में पूर्ण बहुमत हासिल कर करने का रिकाॅर्ड बनाने की ओर अग्रसर है।

उप्र विधान परिषद की 36 सीटों के लिये शनिवार को हो रहे मतदान के बाद 12 अप्रैल को चुनाव परिणाम घोषित होने से पहले ही भाजपा के नौ सीटों पर उम्मीदवार निर्विरोध चुन लिये गये हैं। अब 27 सीटों पर आज मतदान हो रहा है।

जानकारों की राय में भाजपा विधान सभा के बाद अब विधान परिषद में भी पहली बार बहुमत पाने के लिये अग्रसर है। भाजपा की पूर्व में रही कल्याण सिंह, राजनाथ सिंह और रामप्रकाश गुप्त की सरकारों में पार्टी उच्च सदन में बहुमत से दूर रही थी। योगी सरकार अपने दूसरे कार्यकाल में यह कीर्तिमान भी अपने नाम दर्ज कराने के करीब है।

चार दशक बाद सत्ताधारी दल को मिलेगा विधान परिषद में प्रचंड बहुमत: सीएम योगी

ज्ञात हो कि उप्र विधान परिषद में कुल 100 सीटें हैं। इनमें भाजपा के पास वर्तमान में 33 सीटें हैं। आज मतदान वाली 36 में से 9 सीटों पर भाजपा के उम्मीदवार पहले ही निर्विरोध चुन लिये गये हैं। आज मतदान वाली 36 सीटों पर जब 2016 में चुनाव हुआ था, तब इनमें से 31 सीटें समाजवादी पार्टी (सपा) ने जीती थीं।

हालांकि विधानसभा चुनाव से पहले सपा के सात एमएलसी भाजपा में शामिल हो चुके हैं। इस प्रकार वर्तमान में सपा के 17, बसपा के 4, कांग्रेस, अपना दल (एस) और निषाद पार्टी का 1-1 एमएलसी है। भाजपा को भरोसा है कि मतदान वाली 27 सीटों में से अधिकांश सीटों पर उसकी जीत सुनिश्चित है। इस प्रकार 100 सदस्यीय उच्च सदन में उसके सदस्यों की वर्तमान संख्या 33 से बढ़कर 50 से ऊपर जाना तय है। यदि ऐसा होता है तो 1990 के बाद पहली बार किसी सरकार के पास दोनों सदनों में पुर्ण बहुमत होगा।

इस बीच अप्रैल-मई में मनोनयन कोटे की भी 06 सीटें खाली होनी हैं। इन सीटों पर विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिष्ठित लोगों की एमएलसी के रूप में सरकार की संस्तुति पर राजभवन द्वारा मनोनयन किया जाता है। इसके अलावा 6 जुलाई को विधान परिषद की 13 और सीटें खाली होंगी। इन 13 सीटों पर विधायकों के वोट से एमएलसी का चयन होगा।

MLC Election: जनप्रतिनिधियों ने एमएलसी चुनाव में डाले वोट

ज्ञात हो कि 2024 तक के लिये विधान परिषद के सदस्य चुने गये जय वीर सिंह गत विधानसभा चुनाव में भाजपा के विधायक निर्वाचित हो चुके हैं। वहीं, उच्च सदन में नेता प्रतिपक्ष अहमद हसन के निधन के कारण भी एक सीट खाली है।

भाजपा को पूरा भरोसा है कि विधान परिषद की इन सीटों पर जल्द होने वाले चुनाव में अधिकांश सीटों पर उसके उम्मीदवारों का चुने जाने की प्रबल संभावना को देखते हुये जुलाई के बाद भाजपा उच्च सदन में भी प्रचंड बहुमत वाले दल के रूप में उभर सकेगी।

गौरतलब है कि उप्र विधान परिषद की 38 सीटें विधानसभा के सदस्यों के मतदान से चुनी जाती हैं। वहीं, 36 सीटें स्थानीय निकाय के जनप्रतिनिधियों से चुनी जाती हैं। शेष 08 सीटें शिक्षक निर्वाचन कोटे से और 08 अन्य सीटों पर पंजीकृत स्नातक मतदाता प्रतिनिधि चुने जाते हैं। बाकी की 10 सीटों पर राज्य सरकार की संस्कृति से राज्यपाल एमएलसी का मनोनयन करते हैं।

Tags: Bhartiya Janta PartybjpLucknow NewsMLC electionUP Legislative Council
Previous Post

रिक्शेवाले ने लगाया ऐसा जुगाड़, गर्मी में भी लोग रहेंगे कूल-कूल

Next Post

Gorakhnath Temple Attack: मुर्तजा का बैंक डिटेल खंगाल में जुटी यूपी एटीएस

Writer D

Writer D

Related Posts

Akhilesh
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की त्वरित कार्रवाई, सकुशल लौटा अखिलेश

04/04/2026
Lalitpur Pharma Park
उत्तर प्रदेश

ललितपुर फार्मा पार्क को मिलेगा ग्लोबल कनेक्टिविटी का बूस्ट

04/04/2026
CM Yogi
Main Slider

निरंतर हो रही बारिश से परेशान किसानों के बीच पहुंचें प्रशासनिक अधिकारी: मुख्यमंत्री

04/04/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

05 अप्रैल को CM योगी भारतेन्दु नाट्य अकादमी के नवीन भवन का करेंगे लोकार्पण

04/04/2026
CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री ने परोसा मिड-डे मील, बच्चों से कहा- रोज स्कूल आना

04/04/2026
Next Post

Gorakhnath Temple Attack: मुर्तजा का बैंक डिटेल खंगाल में जुटी यूपी एटीएस

यह भी पढ़ें

Mauni Amavasya

पितृ दोष से मुक्ति पाने के लिए मौनी अमावस्या पर करें ये उपाय

02/02/2024
ravichandran ashwin

एक शतक से अश्विन ने कई रिकॉर्ड तोड़े, शास्त्री, द्रविड़ और युवराज सिंह को छोड़ा पीछे

20/09/2024

यूपी में कोरोना ने ली 29 लोगों की जान, 1799 नए मरीज मिले

02/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version