• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बीजेपी सांसद गौतम गंभीर कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी

Writer D by Writer D
25/01/2022
in Main Slider, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
Gautam Gambhir

Gautam Gambhir

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। पूर्व भारतीय क्रिकेटर और भारतीय जनता पार्टी के सांसद गौतम गंभीर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। गौतम गंभीर ने मंगलवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है, साथ ही उन्होंने सम्पर्क में आए लोगों से टेस्ट करवाने की अपील की है।

गौतम गंभीर ने ट्वीट कर लिखा है कि हल्के लक्षण पाए जाने के बाद मैं कोरोना पॉजिटिव पाया गया हूं। जो भी लोग मेरे सम्पर्क में आए हैं, वह सभी अपना टेस्ट करवा लें और सुरक्षित रहें। गौतम गंभीर पूर्वी दिल्ली से लोकसभा सांसद भी हैं।

आपको बता दें कि गौतम गंभीर पिछले कुछ दिनों से लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) में पहली बार हिस्सा ले रही लखनऊ टीम ने बीते दिन अपने नाम का ऐलान किया है, गौतम गंभीर इसी टीम के मेंटर बने हैं।

लखनऊ टीम ने अपना नाम लखनऊ सुपर जायंट्स रखा है, जो आईपीएल इतिहास की सबसे महंगी टीम भी है। गौतम गंभीर लगातार इसको लेकर बीते दिनों से इंटरव्यू दे रहे थे, हालांकि वह ये सब ऑनलाइन ही कर रहे थे।

पूर्व में कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ खेल चुके गौतम गंभीर दो बार के आईपीएल विनर कप्तान हैं। लेकिन अब वह लखनऊ टीम को मेंटरशिप करेंगे। लखनऊ की टीम ने केएल राहुल को अपना कप्तान बनाया है।

Tags: corona positivedelhi newsGautam GambhirNational news
Previous Post

जोड़ों या उंगलियों के कालेपन को इन आसान घरेलू नुस्खों से करें दूर

Next Post

अनियंत्रित कार पुल से 40 फीट नीचे गिरी, BJP विधायक के बेटे सहित 7 छात्रों की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

Atal Residential School
Main Slider

अटल आवासीय विद्यालय के 50 से ज्यादा बच्चे बीमार, स्कूल प्रशासन में मचा हड़कंप

23/08/2025
CM Yogi attended the 42nd session of UP Judicial Service Association
Main Slider

सुशासन के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए न्यायिक व्यवस्था सुगम और त्वरित होना जरूरी- सीएम योगी

23/08/2025
anil ambani
Business

अनिल अंबानी के घर छापेमारी, 17,000 करोड़ बैंक लोन फ्रॉड में CBI का एक्शन

23/08/2025
Cloudburst
क्राइम

अब थराली में मची तबाही: आधी रात फटा बादल, मलबे में दबे कई घर

23/08/2025
Patna Road Accident
Main Slider

भीषण सड़क हादसा: ऑटो और ट्रक की टक्कर में आठ की मौत, पांच घायल

23/08/2025
Next Post

अनियंत्रित कार पुल से 40 फीट नीचे गिरी, BJP विधायक के बेटे सहित 7 छात्रों की मौत

यह भी पढ़ें

CM Bhajanlal Sharma

अन्तिम व्यक्ति तक सुनिश्चित किया जाए सुलभ एवं सस्ता इलाज – मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

02/05/2025

आर्मी में क्लर्क की गोली मारकर हत्या, 3 थानों की पुलिस तैनात

10/01/2022
CM Yogi

तीन माह में खेलों के विकास पर 200 करोड़ खर्च करेगी योगी सरकार

08/04/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version