Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

बंगाल में बीजेपी सांसद खगेन मुर्मू पर जानलेवा हमला, बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए गए थे

BJP MP Khagen Murmu attacked in Bengal

BJP MP Khagen Murmu attacked in Bengal

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में भारी बवाल हो गया है। यहां पर बीजेपी के विधायक शंकर घोष और सांसद खगेन मुर्मू (Khagen Murmu) पर हमला हुआ है। बीजेपी के दोनों नेता जलपाईगुड़ी में बाढ़ के बाद हालात का जायजा लेने गए थे।

शंकर घोष ने आरोप लगाया कि राहत सामग्री वितरित करते समय उत्तर बंगाल के नागराकाटा में उन पर और मालदा उत्तर के सांसद खगेन मुर्मू (Khagen Murmu) पर हमले किया गया।

अमित मालवीय ने TMC पर लगाया आरोप

बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने X पर एक पोस्ट में लिखा है, ”बंगाल में टीएमसी का जंगलराज! उत्तरी मालदा से दो बार सांसद रहे और एक सम्मानित आदिवासी नेता, भाजपा सांसद खगेन मुर्मू (Khagen Murmu) पर टीएमसी के गुंडों ने उस समय हमला किया जब वे जलपाईगुड़ी के दुआर्स क्षेत्र के नागराकाटा में विनाशकारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन के बाद राहत और बचाव कार्यों में मदद करने जा रहे थे।”

उन्होंने आगे लिखा है, ”जब ममता बनर्जी अपने कोलकाता कार्निवल में नाच रही थीं, तब टीएमसी और राज्य प्रशासन गायब था। जो लोग वास्तव में लोगों की मदद कर रहे थे, भाजपा नेता और कार्यकर्ता, उन पर राहत कार्य करने के लिए हमला किया जा रहा है। यह टीएमसी का बंगाल है, जहां क्रूरता का बोलबाला है और दया की सजा।”

Exit mobile version