Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

भाजपा सांसद नंदकुमार सिंह चौहान का निधन, मेदांता में ली अंतिम सांस

nandkumar

nandkumar

मध्य प्रदेश के खंडवा से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद नंदकुमार सिंह चौहान का मंगलवार सुबह यहां के समीप गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में निधन हो गया।

श्री चौहान 68 वर्ष के थे। वह पिछले लगभग एक महीने से अस्पताल में भर्ती थे। ग्यारह जनवरी को कोरोना पॉजिटिव होने के बाद के बाद भोपाल के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। हालत ज्यादा गंभीर होने की वजह से उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में लाया गया था।

श्री चौहान के निकटस्थ एवं पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि उनका पार्थिव शरीर दोपहर में उनके गृह नगर खंडवा ले जाया जाएगा।

जल संरक्षण का समर्थन

मृदुभाषी और मिलनसार स्वभाव के श्री चौहान लोकसभा में छठी बार खंडवा से जीते थे। वह 2015 में मध्य प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष बनाए गए थे।

श्री चौहान वर्ष 2014 से 2018 तक प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रहे। वे प्रदेश भाजपा में अनेक पदों पर भी रहे।

Exit mobile version