Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

बीजेपी सांसद रीता बहुगुणा कोरोना पॉजिटिव

रीता बहूगुणा

रीता बहूगुणा की छ्ह साल की पोती की मौत

प्रयागराज। भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी कोरोना संक्रमित हो गई हैं। वह दिल्ली में आइसोलेट हो गई हैं। बताया जाता है कि उन्होंने कुछ दिनों से बुखार हो रहा था। बुखार 103 से 104 डिग्री था।

उन्होंने जब कोविड की जांच कराई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद उन्होंने अपने को दिल्ली में ही आइसोलेट कर लिया है। उन्होंने संपर्क में आने वाले लोगों से भी जांच कराने का आग्रह किया है।

बता दें कि सांसद रीता बहुगुणा जोशी पिछले साल दूसरी लहर में भी कोरोना संक्रमित हुई थीं। उस दौरान उनके पति भी संक्रमित हो गए थे। दोनों दिल्ली के मेदांता में एडमिट हुए थे और ठीक होने के बाद प्रयागराज आए थे। तीसरी लहर में भी वह संक्रमित हो गई हैं।

पंकज सिंह बने यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव

सांसद रीता तीन दिन पहले दिल्ली पहुंची थीं। वहां उनका कुछ भाजपा नेताओं से मुलाकात का कार्यक्रम था। दिल्ली पहुंचने पर वह किन-किन लोगों से मिली हैं इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।

Exit mobile version