Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

आगरा पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, राजेश्वर महादेव का लिया आशीर्वाद

आगरा। सड़क मार्ग द्वारा आगरा पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राजेश्वर महादेव का सबसे पहले आशीर्वाद लिया। राजपुर चुंगी स्थित राजेश्वर महादेव मंदिर में विधि विधान से उन्होंने पूजा अर्चना की।

जल्द ही वे फतेहाबाद रोड स्थित होटल रमाडा के लिए रवाना होंगे। जहां वे भाजपा संगठन के पदाधिकारियों के साथ विधानसभा चुनाव को लेकर बैठक करेंगे।

यमुना एक्सप्रेस वे पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी अड्डा का स्वागत करते कैबिनेट मंत्री प्रो एसपी सिंह बघेल।

सीएम योगी का सपा पर हमला, कहा- प्रदेश की जनता पलायन, नहीं प्रगति चाहती है

मौसम खराबी के कारण वे सड़क मार्ग द्वारा कार से यहां पहुंचे हैं। यमुना एक्सप्रेस वे के आगरा टोल प्लाजा पर भाजपा के नेताओ ने उनका स्वागत किया। केंद्रीय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल भी टोल प्लाजा पर मौजूद थे। यहां से जेपी नड्डा सीधे राजेश्वर मंदिर के लिए रवाना हो गए हैं।

Exit mobile version